
किसी दूसरे राज्य में अपराधी पर कार्रवाई करने के क्या हैं नियम, काशीपुर मामले में मुरादाबाद पुलिस पर क्यों उठ रहे सवाल?
AajTak
उत्तराखंड के काशीपुर में खनन माफिया को पकड़ने गई मुरादाबाद की पुलिस टीम पर हमला हो गया. उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से पहले यूपी पुलिस ने जानकारी नहीं दी थी. पुलिस पूरे देश में गिरफ्तारी या जांच तो कर सकती है, लेकिन उसे स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देना जरूरी है.
दो साल पहले यूपी में कनपुर के बिकरू में जो हुआ था, वैसा ही कुछ अब उत्तराखंड के काशीपुर में भी हुआ है. काशीपुर में खनन माफियाओं ने मुरादाबाद की पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार पुलिसकर्मी समेत 5 घायल हो गए.
मुरादाबाद की पुलिस काशीपुर में खनन माफिया जफर को पकड़ने गई थी. जफर ने 13 सितंबर को खनन इंस्पेक्टर और एसडीएम के साथ बदसलूकी की थी. जफर पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था. जफर ने काशीपुर में एक घर में शरण ले ली थी. बुधवार शाम जब मुरादाबाद पुलिस की टीम उसे पकड़ने गई, तो लोगों ने पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान गोलियां भी चलीं.
इसके बाद अब मुरादाबाद पुलिस के एक्शन पर सवाल भी उठने लगे हैं. उत्तराखंड के डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) नीलेश आनंद ने कहा कि अगर यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी होती, तो वो इलाके से वाकिफ होने के कारण उनकी बेहतर मदद कर सकते थे. उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के घायल अधिकारी हमें बताए बिना मुरादाबाद अस्पताल गए.
ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाकर कोई एक्शन ले सकती है? अगर हां तो कब और क्या होती है प्रक्रिया? कानूनन किसी अपराध की जांच के लिए पुलिस पूरे देश में कहीं भी जा सकती है और किसी व्यक्ति को हिरासत या गिरफ्तार कर सकती है. हालांकि, इसके लिए नियम-कायदे होते हैं और प्रक्रिया का पालन करना होता है.
क्या हैं नियम?
कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर यानी CRPC में पुलिस कैसे, कब किसी को गिरफ्तार कर सकती है? गिरफ्तारी के दौरान और बाद में क्या प्रक्रिया अपनानी होती है? इन सब बातों का जिक्र है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










