
किसी को दोस्ती मंजूर नहीं, तो कोई दुश्मनी भुलाने को नहीं तैयार... पंजाब से बंगाल तक 'INDIA' की राह में अपने ही रोड़े!
AajTak
विपक्ष के 26 दलों ने 2024 के चुनाव में 'I.N.D.I.A.' के बैनर तले उतरने का ऐलान तो कर दिया लेकिन ये होगा कैसे? किसी को ये दोस्ती मंजूर नहीं है तो कोई दुश्मनी भुलाने को तैयार नहीं है. इस गठबंधन की राह में पंजाब से पश्चिम बंगाल तक अपने ही रोड़े हैं.
विपक्षी दलों ने 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मजबूत चुनौती देने के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है. विपक्ष के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) को अस्तित्व में आए अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए कि घमासान भी शुरू हो गया है.
किसी को दोस्ती मंजूर नहीं है तो कोई दुश्मनी भुलाने को तैयार नहीं है. इस गठबंधन में आम आदमी पार्टी के शामिल होने पर आपत्ति जताते हुए पंजाब कांग्रेस की पूरी इकाई ही विरोध में खड़ी हो गई है तो वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रधानमंत्री पद पर दावा ठोक दिया है. नए गठबंधन की राह में पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक, कई रोड़े हैं.
AAP की एंट्री के खिलाफ पंजाब कांग्रेस
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विपक्षी गठबंधन में आम आदमी पार्टी की एंट्री का विरोध किया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ कहा है कि हम कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं. कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जेल में डाला जा रहा है. पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच समझौता नहीं हो सकता.
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी दो टूक कहा कि हम आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं के खिलाफ हैं. हमें गठबंधन से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इसमें आम आदमी पार्टी को शामिल किए जाने का फैसला स्वीकार नहीं है. पंजाब कांग्रेस के नेता केजरीवाल की पार्टी की एंट्री के खिलाफ जहां खुलकर सामने आ गए हैं तो वहीं दिल्ली कांग्रेस के नेता भी ये दोस्ती स्वीकार करने में हिचक रहे हैं.
AAP के साथ कैसे होगा सीट समझौता

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







