
'किसी के पिता तक नहीं जाना चाहिए...', अजय राय को अखिलेश यादव की नसीहत
AajTak
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, यही बात मुख्यमंत्री जी ने भी सदन में कही थी. मैंने उन्हें संस्कारों की याद दिलाई थी कि किसी के पिता तक नहीं जाना चाहिए. जो लोग गलत होते हैं वह कमी निकालते हैं. मैं तो कहता हूं कि कांग्रेस साफ करे कि बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन करना है कि नहीं.
यूपी के हरदोई जिले पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. अजय राय के अपने बयान पर कायम रहने को लेकर अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग बुजुर्ग होते हैं, उनके संस्कार गलत होते हैं. कभी किसी के पिता और मां-बहन के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. यही बात मुख्यमंत्री जी ने भी सदन में कही थी. मैंने उन्हें संस्कारों की याद दिलाई थी कि किसी के पिता तक नहीं जाना चाहिए. उधर, इटावा जिले मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर किए गए सवाल पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि यह छुटभैया नेता हैं. इनके बारे में हमें कुछ नहीं कहना है.
अखिलेश ने आगे कहा, जो लोग गलत होते हैं वह कमी निकालते हैं. कांग्रेस साफ करे कि बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन करना है कि नहीं. उनकी पार्टी के सबसे बड़े नेता ने बात की है. हमने भी कहा है कि गठबंधन करना हो तो करें नहीं तो साफ करें. मध्य प्रदेश में हमारे लोगों को रात भर बैठाया गया, बातचीत हुई और कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई.
'उन पर काम का लोड बहुत होता है'
अखिलेश यादव हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज में लोक जागरण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने पहुंचे थे. सभा स्थल में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. कहा, देखिए कभी-कभी कुछ लोग बुजुर्ग होते हैं और उन पर काम का लोड बहुत होता है. इसलिए कई बार कुछ बातें निकल आती हैं. हमारे लिए यह नई बात नहीं है.
'एक बार मुख्यमंत्री जी ने भी यह बात कही थी'
अखिलेश ने कहा, सब जानते हैं कि जो लोग खिसिया जाते हैं, लोग गलत होते हैं, अपनी कमी छुपाना चाहते हैं, वो इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं. बड़ी जिम्मेदारी से कहता हूं कि मैं भी कभी गुस्से में हूं तो भगवान मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं किसी के पिता और मां-बहन के बारे में न बोलूं. एक बार मुख्यमंत्री जी ने भी यह बात कही थी तो मैं मुख्यमंत्री जी को केवल संस्कारों की याद दिलाई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










