
किसी की 7 साल की बेटी नहीं रही, किसी के सास-ससुर ने गंवाई जान... भगदड़ में अपनों को खोने वालों का दर्द
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ का दर्द झेल रहे ओपिल सिंह की कहानी भी राजकुमार मांझी से अलग नहीं है, जिन्होंने इस हादसे में अपनी 7 साल की बेटी रिया को खो दिया. सागरपुर के रहने वाले ओपिल सिंह अपनी बेटी की मौत को शब्दों में बयां तक नहीं कर पा रहे हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई और हादसे में कई लोग घायल हैं. आजतक की टीम मृतकों के परिजनों तक पहुंची और उनका हालचाल जाना. इस भगदड़ में बिहार के एक परिवार के 3 लोगों की जान चली गई जिनमें 11 साल की बच्ची भी शामिल है, जो अपने नाना-नानी के साथ कुंभ जा रही थी. इस खबर के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक बच्ची के पिता दिल्ली में ड्राइवर हैं और इस हादसे में बच्ची के नानी-नाना की भी मौत हुई है. अपनी मंजिल के लिए निकले ऐसी ही कई लोगों ने इस भगदड़ में अपनों को खो दिया और अब सिर्फ मातम पीछे छूट गया है.
पत्नी-बेटी की मौत, बेटा लापता
भगदड़ में नवादा के एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है जिनमें मां और बेटी शामिल हैं. वहीं इनका 5 साल का बच्चा लापता हो गया है और अब परिवार के मुखिया राजकुमार मांझी अपने बेटे को खोज रहे हैं. मृतकों के परिजन के मुताबिक राजकुमार मांझी अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ हरियाणा के बहादुरगढ़ में रहते थे और वहीं ईट भट्टे पर काम करते थे. इंद्रा आवास में अपना नाम जुड़वाने के लिए राजकुमार पूरे परिवार के साथ नई दिल्ली से नवादा स्थित अपने पैतृक गांव पटवासराय जाने को स्टेशन पर आए थे.
इसी बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई और मौके पर ही राजकुमार की पत्नी शांति देवी और उनकी 8 साल की बेटी पूजा कुमारी की मौत हो गई. वहीं इस भगदड़ में उनका 5 साल का बेटा अविनाश कुमार लापता हो गया है. परिवार के मुताबिक यह परिवार 4 साल से बहादुरगढ़ में रह रहा था, जहां इस हादसे के बाद से ताला लटका हुआ है. परिजन अपनों के शवों का इंतजार कर रहे हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है.
सात साल की रिया ने गंवाई जान
भगदड़ का दर्द झेल रहे ओपिल सिंह की कहानी भी राजकुमार मांझी से अलग नहीं है, जिन्होंने इस हादसे में अपनी 7 साल की बेटी रिया को खो दिया. सागरपुर के रहने वाले ओपिल सिंह बेटी की मौत को शब्दों में बयां तक नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने रुंधे गले से बताया कि कैसे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर जब भारी भीड़ जमा हुई और भगदड़ मची तो वह प्रयागराज जाने का प्लान कैंसिल कर घर वापसी के लिए पुल की सीढ़ी पर चढ़ रहे थे. लेकिन सामने से काफी संख्या में लोग आ रहे थे और अपना-अपना सामान भी फेंकते हुए भाग रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










