
किसान नेता डल्लेवाल ने 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर बुलाई महापंचायत, बोले- सरकार आगे आकर बात करे
AajTak
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत की घोषणा की है. उन्होंने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और अपनी मांगों को लेकर वह आमरण अनशन पर हैं. उन्होंने कहा कि 30 तारीख के पंजाब बंद को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है, और ये कि सरकार को आगे आकर बात करनी चाहिए.
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने हाल ही में एक बैठक में यह सवाल उठाया कि क्या उनकी भावनाएं ही सारे देश के किसानों को यहां खींच लाई हैं. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 तारीख को खनौरी बॉर्डर पर एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी. इस महापंचायत में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस बीच आज एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता डल्लेवाल से मिलने पहुंचे.
डल्लेवाल ने यह भी कहा कि वह 4 जनवरी को मंच से किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं. 30 तारीख को पंजाब बंद के आह्वान को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है. इसके तहत दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगी.
यह भी पढ़ें: 'अनशन कर रहे किसान नेता डल्लेवाल को 31 दिसंबर तक अस्पताल में करें शिफ्ट', SC का पंजाब सरकार को निर्देश
किसानों की मांग को नजरअंदाज कर रही सरकार!
डल्लेवाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गहरी नींद में सो रही है और किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने कहा कि हम सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं. आज सुप्रीम कोर्ट में जिस सुनवाई की उम्मीद थी, उसमें केंद्र सरकार के वकील की तबीयत खराब होने के कारण कोई निर्णायक आदेश नहीं दिया गया.
सरकार को आगे आकर बात करनी चाहिए!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










