
किसान को नहीं मिला न्याय तो काट ली कलाई, मरने से पहले दिखाया एक लेटर
AajTak
UP News: गाजियाबाद के मोदीनगर से दिल को झकझोर वाली घटना सामने आई है. संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसान अपनी जमीन की पैमाइश कराए जाने की फरियाद लेकर उप जिलाधिकारी के सामने पहुंचा था. समस्या का समाधान ना होने पर किसान ने हाथ की कलाई काट ली. इससे उसकी हालत बिगड़ गई.
UP News: गाजियाबाद के मोदीनगर से दिल को झकझोर वाली घटना सामने आई है. प्रशासन का लचर रवैया एक किसान की मौत की वजह बन गया. मोदीनगर तहसील में समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी कलाई काट ली. हालत बिगड़ती देख आनन-फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया. यहां उसके पास एक लेटर था, जो कि खून से सना हुआ था. इसको लेकर उसने कहा कि ये सीएम योगी और पीएम मोदी के लिए प्रेम पत्र है. इसके बाद उसकी मौत हो गई.
दरअसल, मोदीनगर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसान सुशील कुमार त्यागी अपनी जमीन की पैमाइश कराए जाने की फरियाद लेकर उप जिलाधिकारी के सामने पहुंचा था.
पीड़ित का कहना था उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है. इसलिए लेखपाल को मौके पर भेजकर जमीन की पैमाइश कराई जाए, लेकिन समस्या का समाधान ना होने पर किसान ने हाथ की कलाई काट ली.
इसके बाद आनन-फानन अधिकारियों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से मेरठ रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, किसान काफी समय से तहसील के चक्कर लगा रहा था, लेकिन लेखपाल ने बार-बार गलत रिपोर्ट लगाकर भेजी थी.
मुजफ्फरनगर का रहने वाला था किसान
इसकी वजह से उसे न्याय नहीं मिल पाया. इस सबसे परेशान होकर किसान शनिवार को गुहार लगाने मोदीनगर तहसील पहुंचा और जानलेवा कदम उठा लिया. वो मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और मुरादनगर के डिंडोली ग्राम में उसकी पैतृक कृषि भूमि थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










