
किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी, 11000 करोड़ की योजना को मंजूरी
AajTak
रबी सीजन में गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है.इसके अलावा दलहन, तिलहन की खेती भी होती है.किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दी है. जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा.
केंद्र सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए ₹84,200 करोड़ के प्रावधान को मंजूरी दी है, जिससे देश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.
वहीं, देश में दलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ की 6 वर्षीय योजना को भी मंजूरी दी गई है. इस पहल का लक्ष्य देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसानों की आय बढ़ाना है. बता दें कि दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से योजनाएं चलाई जा रही हैं. पानी की अधिक खपत वाली धान जैसी फसल की खेती को कम करने और दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने पर सरकार का ध्यान है.
दिवाली से पहले किसानों को तोहफा किसान लंबे दिनों से फसलों का एमएसपी बढ़ाने और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं.इसके लिए किसानों ने आंदोलन भी किया है. पंजाब में किसान कई महीने तक धरने पर भी बैठे हैं. इस बीच सरकार ने दशहरा-दिवाली से पहले किसानों को तोहफा दे दिया है. बता दें कि सरकार ने पिछली बार भी रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने का ऐलान किया था.
दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये फंड से किसानों को सब्सिडी दी जाएगी ताकि वे दलहन की खेती पर अधिक जोर दें. इसके अलावा, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दालों की खरीद के लिए पीएम आशा गारंटी 45,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दी गई है.
कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) ने रबी सीजन में 6 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की सिफारिश की है.
बता दिं कि हाल में जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में दलहन और तिलहन की खेती का रकबा कम हुआ है. जिसे सरकार बढ़ाना चाहती है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







