
किसानों के साथ जालसाजी! लोन भरने के बाद भी रह गए कर्जदार, जानें पूरा मामला
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला जिले में किसानों के साथ जालसाजी का मामाला सामने आया है. यहां के बालापुर तहसील के 6 गांव के लगभग 350 किसानों ने बकाया कर्ज की रकम सहकारी सोसायटी के गट सचिव को अदा की थी. हालांकि, सचिव ने यह रकम बैंक में नहीं जमा कराया.
खरीफ फसलों की बुवाई की शुरुआत होने वाली है. महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले किसान खेती के लिए जिला बैंक से कर्जे की मांग कर रहे हैं. हालांकि, सहकारी सोसायटी की गलती से किसानों को फसल की बुवाई के लिए कर्ज मिलने की आस धूमिल नजर आ रही है.
350 किसानों के साथ हुआ फर्जीवाड़ा
अकोला जिले के बालापुर तहसील के 6 गांव के लगभग 350 किसानों ने बकाया कर्ज की रकम सहकारी सोसायटी के गट सचिव को अदा की थी. हालांकि, सचिव ने यह रकम बैंक में नहीं जमा कराई. ये रकम 2 करोड़ रुपये के आसपास का बताई जा रही है. अब किसानों की शिकायत के बाद बैंक और प्रशासन ने जांच के लिए समिति गठित कर जांच शुरू कर दी है.
ऐसे हुआ खुलासा
2017 में अकोला की सांगवी बाजार गांव के विवेक गावंडे का कर्ज माफ हुआ था. कर्जमाफी की कुल रकम थी डेढ़ लाख रुपये. कर्ज माफ होने के बाद 103000 रुपये बकाया बचा, ये उन्होंने सहकारी सोसायटी में जमा कर दिया. अब 5 साल बाद बैंक ने उनके नाम पर नोटिस भेजा तो विवेक के पैरों तले जमीन खिसक गई. ऐसा सिर्फ विवेक के साथ नहीं हुआ है. आसपास के 6 गांवों के 350 किसानों के साथ ये मामला सामने आया.
बैंक ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम की गठित

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







