
किसानों के समर्थन में 'INDIA' के युवा नेता, 29 फरवरी को दिल्ली में BJP सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन
AajTak
'INDIA' गठबंधन के युवा नेता 29 फरवरी को दिल्ली में BJP सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. 'INDIA' के युवा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है. गुरुवार को 'INDIA' गठबंधन पार्टियों की 12 यूथ विंग की बैठक हुई. ये बैठक कई मुद्दों को लेकर हुई.
'INDIA' गठबंधन के युवा नेता 29 फरवरी को दिल्ली में BJP सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. 'INDIA' के युवा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है. गुरुवार को 'INDIA' गठबंधन पार्टियों की 12 यूथ विंग की बैठक हुई. ये बैठक कई मुद्दों को लेकर हुई. युवा नेताओं ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. आने वाले दिनों में हम साथ मिलकर लड़ेंगे. 29 फरवरी को हम भाजपा की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, इसके अलावा 3 मार्च को हरियाणा में युवा मोर्चा की रैली होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि हमारी लड़ाई में महंगाई, बेरोजगारी और सरकार के असंवैधानिक तरीके मुख्य मुद्दे हैं. समान विचारधारा वाले दलों का यह मंच सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा. हम अलग-अलग राज्य में विरोध प्रदर्शन करेंगे.
गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं. किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोका गया है. किसानों का ये प्रदर्शन आज ज्यादा बढ़ सकता है, क्योंकि किसान संगठनों ने पंजाब में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है. वहीं आज किसान नेताओं और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच आज बातचीत भी होनी है.
किसानों को रोकने के लिए बीते दो दिनों से उन पर लगातार आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. इसके अलावा सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. इन सीमाओं पर सीमेंट और लोहे की बैरिकेडिंग भी की गई है. इसके अलावा किसानों को रोकने के लिए कटीले तार और कंटेनर भी रखे गए हैं.
'हरियाणा से कोई मांग नहीं है' किसानों के प्रदर्शन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी हरियाणा से कोई मांग नहीं है, केंद्र से मांग है. दिल्ली जाना हर एक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसका मोटिव ध्यान करना होता है. इस विषय का अनुभव हम देख चुके हैं. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. वे ट्रेन, बसें, या अपने वाहन में जाएं. ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है. चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके.
कई जगह इंटरनेट सेवा पर रोक किसान आंदोलन को देखते हुए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के साथ लगने वाले कई इलाकों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. पटियाला जिले के पुलिस स्टेशन शतराना, समाना, घनौर, देवीगढ़, बलभेरा और जिला संगरूर के पुलिस थाना इलाके खनौरी, मनूक, लेहरा, सुनाम, छजली और फतेहगढ़ साहिब में इंटरनेट सेवा 16 फरवरी रात तक बंद रहेगी.
चंडीगढ़-अंबाला टोल प्लाजा फ्री एक ओर किसान रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं. किसान राजपुरा में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं. इसके अलावा किसानों ने चंडीगढ़-अंबाला टोल प्लाजा को भी फ्री कर दिया है. किसानों का ये आंदोलन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







