
'किसानों का मुखौटा पहनकर पंजाब के कुछ लोगों ने...', अब मनोहर लाल खट्टर के बयान पर छिड़ा सियासी घमासान
AajTak
कंगना रनौत के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. खट्टर ने हरियाणा में एक चुनावी के दौरान कहा कि किसान आंदोलन के पीछे जो लोग थे उनकी केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार को अस्थिर करने की मंशा थी.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया. वह कैथल जिले की गुहला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर के लिए प्रचार करने आये थे. इस दौरान अपने संबोधन में खट्टर ने कहा, 'किसानों का मुखौटा पहनकर पंजाब के कुछ लोगों ने चढ़ाई शुरू कर दी थी. हमने एक साल वो सब भुगता. उसके पीछे मंशा थी कि केंद्र और हरियाणा की सरकारों को कैसे गिराया जाए.'
मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा, 'मुखौटा पहने वो लोग ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में पहुंच गए थे. वहां लाल किले पर चढ़ गए थे. वो किसान नहीं थे. हम तो देशभक्त लोग हैं. कुछ लोग आपको भ्रम में डालेंगे. लेकिन उनके बहकावे में नहीं आना है.' उन्होंने आगे कहा, 'अब पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बैठे किसानों ने आने-जाने वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. लेकिन हरियाणा के लोग इस बात से खुश हैं कि राज्य सरकार ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया.'
यह भी पढ़ें: 'मुझे ध्यान रखना होगा मैं कलाकार ही नहीं BJP वर्कर भी हूं... वापस लेती हूं अपने शब्द', किसान बिल पर कंगना का यू-टर्न
खट्टर ने कहा, 'हमने इस रास्ते को खोलने के लिए योजना बना ली थी, लेकिन उस पार जो कुछ लोग किसानों का मुखौटा पहनकर बैठे हैं, जो सिस्टम को खराब करना चाहते हैं. ये ऐसे लोग हैं, जो स्थिर सरकारों को अस्थिर करना चाहते हैं. डिटेल में जाने की आवश्यकता नहीं, आपको भी पता है कि वे कौन लोग हैं.' मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की है. कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने खट्टर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'किसानों से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है. किसानों के प्रति राहुल गांधी की कमीटमेंट है.'
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन, सिख और अब कृषि कानून... कंगना रनौत के वो बयान, जो बीजेपी के लिए बन गए मुसीबत!
कांग्रेस के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, 'हरियाणा के पूर्व CM और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- 'शंभू बॉर्डर पर जो बैठे हैं, वो किसान नहीं हैं. उन्होंने बस किसान का मुखौटा पहन रखा है. ये पहली बार नहीं है, जब BJP ने किसानों का अपमान किया है. मंत्री खट्टर का ये बयान BJP का किसान विरोधी चेहरा दिखाता है.' हाल ही में मंडी की बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा था कि रद्द किए गए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए और खुद किसानों को इन्हें लागू करने की मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए. अपने इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कंगना ने एक वीडियो जारी कर खेद जताया था और अपने शब्द वापस लेने की बात कही थी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










