
किसानों और महिलाओं पर फोकस... जानें बीजेपी और MVA के मैनिफेस्टो की बड़ी बातें
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और महा विकास अघाड़ी ने रविवार को अपने-अपने घोषणापत्र जारी कर दिए. बीजेपी ने जहां महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रतिमाह का वादा किया है तो वहीं महा विकास अघाड़ी ने 'महालक्ष्मी स्कीम' के तहत 3000 रुपये प्रतिमाह की घोषणा की है. दोनों ने ही किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया है. आइए जानते हैं बीजेपी और महा विकास अघाड़ी के घोषणापत्रों की बड़ी बातें क्या हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और महा विकास अघाड़ी ने रविवार को अपने-अपने घोषणापत्र जारी कर दिए. बीजेपी ने जहां महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रतिमाह का वादा किया है तो वहीं महा विकास अघाड़ी ने 'महालक्ष्मी स्कीम' के तहत 3000 रुपये प्रतिमाह की घोषणा की है. दोनों ने ही किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया है. आइए जानते हैं बीजेपी और महा विकास अघाड़ी के घोषणापत्रों की बड़ी बातें क्या हैं.
बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या-क्या?
- लाड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. - किसानों का कर्ज माफ करेंगे और सम्मान राशि को बढ़ाकर 15000 किया जाएगा. - वृद्धावस्था पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करेंगे. - 10 लाख विद्यार्थियों को 10,000 रुपये मासिक समर्थन राशि दी जाएगी और 25 लाख रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे. - आंगनबाड़ी और आशा सेवकों को 15,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा. - 2027 तक महाराष्ट्र में 50 लाख 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य. - अक्षय अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन मिलेगा.
महा विकास अघाड़ी के घोषणापत्र में क्या-क्या?
- 'महालक्ष्मी स्कीम' के तहत महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. - महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी. - 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. साल में 6 सिलेंडर मिलेंगे. - किसानों का 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा. - सत्ता में आए तो महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना कराई जाएगी. - आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से ज्यादा करने की योजना
20 नवंबर को होगा चुनाव

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










