
किसानों और केंद्र के बीच दूसरे दौर की बातचीत खत्म, अब 19 मार्च को होगी अगली बैठक
AajTak
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और किसानों के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई. किसानों और केंद्र ने बताया कि यह बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसानों की मांगों को ठीक से सुना गया.
पंजाब के चंडीगढ़ में किसानों और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत समाप्त हो गई है. इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की थी. इस बैठक के बाद उन्होंने बातचीत को सकारात्मक बताया और कहा कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा. बैठक में किसानों की तमाम समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई. बताया जा रहा है कि अब अगले दौर की बातचीत चंडीगढ़ में ही 19 मार्च को होगी.
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार और किसान नेताओं के बीच एक खुला संवाद हुआ, जिसमें किसानों की मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. यह बैठक इसलिए भी अहम थी क्योंकि इसमें किसानों ने अपनी बात को सीधे तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने रखा.
यह भी पढ़ें: क्या खत्म होगा किसान आंदोलन? केंद्र सरकार के साथ आज बातचीत, मरण व्रत पर बैठे डल्लेवाल भी होंगे शामिल
बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा- शिवराज सिंह चौहान
शिवराज चौहान ने कहा, "हमने किसानों की समस्याओं को ध्यान से सुना है और हमने मोदी सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा, जो किसानों के कल्याण से संबंधित हैं." उन्होंने यह भी कहा कि इस बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा और अगली बैठक 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी.
पंजाब के वित्त मंत्री ने बैठक के बाद क्या कहा?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










