
किसने उठाया था Priyanka Chopra की रॉयल वेडिंग का खर्च, एक्ट्रेस ने बताया
AajTak
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि इंगेजमेंट रिंग निक उनके लिए लेकर आए थे. प्रियंका और निक को शादी के दो साल हो गए हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं. एक्ट्रेस ने बताया, ''कपल्स को शादी की तैयारियों से ही जिम्मेदारियों को शेयर करना शुरू कर देना चाहिए. इसमें जूलरी की खरीदारी, कपड़ों की खरीदारी और बहुत कुछ शामिल है.''
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी करके कई लोगों का दिल तोड़ दिया. प्रियंका के सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी फैन्स हैं जो उनकी कोई भी फिल्म देखना नहीं छोड़ते हैं. प्रियंका और निक ने उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी. हाल ही में प्रियंका ने इटैलियन ब्रांड के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादी को लेकर कई तरह के खुलासे किए. प्रियंका ने कहा कि दोनों की शादी में खर्च एक की तरफ से नहीं, बल्कि दोनों की ही तरफ से किया गया था. प्रियंका और निक ने वेडिंग के खर्चे को शेयर किया था. हां, सिर्फ एक ही चीज थी, जिसे शेयर नहीं किया गया.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










