किसको मिलेगी गहलोत की विरासत? विधायक दल की बैठक आज, नए CM के नाम पर लगेगी मुहर
AajTak
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह साफ कर दिया था कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का नामांकन भरेंगे और अध्यक्ष बनने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इसके बाद पार्टी राजस्थान के नए सीएम चेहरे को लेकर भी तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए पार्टी हाईकमान राजस्थान के विधायकों से भी उनकी पसंद के बारे में पूछेगी.
लंबे इंतजार और काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 24 सितंबर से नामांकन शुरू हो गया है. इस पद के लिए जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है, जो आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करेंगे. इस बीच राजस्थान के नए सीएम को लेकर आज जयपुर में विधायक दल की अहम बैठक होनी है. जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि बैठक में विधायकों की सहमति के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है.
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह साफ कर दिया था कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का नामांकन भरेंगे और अध्यक्ष बनने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस चुनाव में गहलोत का पलड़ा भारी बताया जा रहा है. वहीं पार्टी राजस्थान के नए सीएम चेहरे को लेकर भी तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए पार्टी हाईकमान राजस्थान के विधायकों से भी उनकी पसंद के बारे में पूछेगी. जिसके आधार पर ही आगे का फैसला किया जाएगा.
Hon’ble Congress President has appointed Sh.Mallikarjun Kharge as Observer along with Sh.Ajay Maken,Gen. Secretary AICC, Incharge of Rajasthan, to attend the meeting of Congress Legislature Party (CLP) of Rajasthan Legislative Assembly slated to be held on 25th September at 7 PM.
केसी वेणुगोपाल ने भी दी बैठक की जानकारी
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने 25 सितंबर को शाम 7 बजे होने वाली राजस्थान विधानसभा के कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में शामिल होने के लिए अजय माकन के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
सचिन पायलट का नाम सबसे आगे

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










