
किशोरी को बंधक बनाकर करा रहे थे वेश्यावृत्ति, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने ऐसे बचाया
AajTak
हरदोई से पुलिस ने एक किशोरी को बरामद किया है, जिसे बंधक बनाकर जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने बताया कि वो अपने भाई के साथ दिल्ली आ रही थी. रास्ते में उसकी बस छूट गई और एक दंपति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे 1 लाख रुपये में बेच दिया.
उत्तर प्रदेश के हरदोई से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां दिल्ली की रहने वाली एक किशोरी को बंधक बनाकर जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और छापा मारा लड़की को बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया.
बताया जा रहा है कि तीन साल पहले भाई के साथ घर लौट रही थी. रास्ते में उसकी बस छूट गई, घर पहुंचने के लिए वो इधर-उधर भटकती रही इस दौरान उसे एक अंजान दंपति मिला. जिन्होंने उसे अपनी बातों में उलझाया और उसे एक लाख रुपये में किसी को बेच दिया. फिर उससे वेश्यावृत्ति कराई जाने लगी.
किशोरी को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने के वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस को मिले थे. जिसके बाद सीओ शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में अतरौली पुलिस ने नटपुरवा गांव में छापा मारा और लड़की को बरामद किया. लड़की ने पुलिस को बताया कि वो अपने माता-पिता और अपने भाई के साथ दादी से मिलने गई थी. माता-पिता वहां रुक गए और वो भाई के साथ वापस दिल्ली आ रही थी तभी रास्ते में एक ढाबे पर उसकी बस छूट गई और दूसरी बस में उसे अमिता अरुण के अलावा सजनी और विकास मिले उन्होंने ने उसे घर छोड़ने की बात कही और उसे नटपुरवा ले गए. जहां उसे एक लाख रुपये में उसका सौदा कर बेच दिया.
सीओ शिल्पा कुमारी ने अतरौली प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला के साथ गांव में छापा मारा. पीड़िता ने जितेंद्र के द्वारा बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने की बात कही. उसने बताया मेरी तरह कई लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है. उर्मिला, जितेंद्र (पति-पत्नी) के अलावा तारा और शिवपाल उर्फ लोहा सिंह (पति-पत्नी) ने अपना मकान वा मुर्गा फार्म बनवाया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जितेंद्र, सीतेश, मुन्ना, सोमिल, सजनी, पूनम, उर्मिला, अमिता वा तारा की तलाश शुरू की तो मुखबिर की सूचना पर लोहा सिंह की दुकान पर बैठे जितेंद्र, उर्मिला, तारा, शिवपाल उर्फ लोहा सिंह के अलावा सजनी और विकास को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम सहित आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन लोगों ने ऐसी कितनी लड़कियों को अपने जाल में फंसाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










