
किल्लत के बीच राज्यों को भेजी जाएगी 6177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, पीयूष गोयल बोले- कंट्रोल में रखें डिमांड
AajTak
कई राज्यों के अस्पतालों में मरीजों को इसके लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से राज्यों के साथ संपर्क साधा गया है और एक दर्जन से अधिक राज्यों को तुरंत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई करने का फैसला किया गया है.
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन गैस की किल्लत हो रही है. कई राज्यों के अस्पतालों में मरीजों को इसके लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से राज्यों के साथ संपर्क साधा गया है और एक दर्जन से अधिक राज्यों को तुरंत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई करने का फैसला किया गया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी है कि 12 राज्यों के साथ विस्तृत मीटिंग करने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों की जरूरतों के हिसाब से मैपिंग की है. अलग-अलग राज्यों को 6177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी. सिर्फ कोर नौ सेक्टरों को छोड़कर बाकी सभी इंडस्ट्री को ऑक्सीजन की सप्लाई 22 अप्रैल तक रोक गई है, ताकि अस्पतालों को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके. पीयूष गोयल के मुताबिक, कोरोना के आने से पहले भारत में हर दिन 1000-1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत होती थी, लेकिन 15 अप्रैल को 4,795 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्जीजन का इस्तेमाल हुआ है. देश में हमारी प्रोडक्शन भी काफी बढ़ गई है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड कंट्रोल में रखनी चाहिए. डिमांड साइड का मैनेजमेंट भी जरूरी है, जैसे सप्लाई साइड का मैनेजमैंट. कोरोना के संकट को थामना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, उन्हें इसका पालन करना चाहिए. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, जो ऑक्सीजन सप्लाई केंद्र द्वारा हो रही है उसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र को 1500 मीट्रिक टन, दिल्ली को 350 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस मिलने जा रही है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है. कई अस्पताल मरीजों को सिर्फ इसलिए भर्ती नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ऑक्सीजन नहीं है. कुछ जगह मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. यही कारण है कि ऑक्सीजन को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक एक्टिव हैं.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








