
कियारा आडवाणी की हमशक्ल ने री-क्रिएट किया शेरशाह लुक, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने कियारा आडवाणी के डिंपल वाले लुक को री-क्रिएट किया है. इस लड़की की तस्वीरें और वीडियो देखकर हर कोई इसे कियारा आडवाणी की हमशक्ल बता रहा है. लड़की का नाम ऐश्वर्या है और वह पेशे से डॉक्टर है. डॉक्टर ऐश्वर्या ने कियारा का फिल्म 'शेरशाह' वाला लुक कॉपी करके सभी को चौंका दिया. ऐसे में उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टेन विक्रम बत्रा की बायोपिक में कियारा आडवाणी ने बेहतरीन परफॉरमेंस दी है. कियारा ने डिंपल चीमा के रोल में कमाल करके दिखाया. उनके काम की सराहना खूब हुई और लोगों को उनका लुक भी खूब पसंद आया. अब फैंस ने कियारा आडवाणी की हमशक्ल ढूंढ निकाली है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











