
कितने ही वीडियो क्यों न लीक हो जाएं लेकिन ज्ञानवापी मस्जिद वहीं रहेगी: ओवैसी
AajTak
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का वीडियो लीक होने के मामले में आज यानी मंगलवार को चारों वादी महिलाओं ने अपना सीलबंद लिफाफा कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन जिला जज ने वापस कर दिया. वहीं न्यायलय ने इस मामले की भी जांच कराने के लिए कहा कि वीडियो लीक कैसे हुआ? वीडियो लीक केस की भी 4 जुलाई को सुनवाई होगी.
ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट लीक होने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि चाहे कितने ही वीडियो लीक कर लिए जाएं लेकिन 1991 का कानून ही मान्य रहेगा. कानून के तहत 1947 को जहां मस्जिद थी वह वहीं रहेगी. 1942 के आदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट इस मामले को निस्तारित कर चुका है. उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के लीक वीडियो मीडिया में चलाए जा रहे हैं, जो ठीक नहीं है.
उमा भारती ने कहा था ज्ञानवापी का क्या होगा
ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय में ही यह कानून बना था फिर भी कांग्रेस आज इस मामले में चुप है. उन्होंने कहा कि जब उस समय कानून को लेकर डिबेट हो रही थी तब उमा भारती ने ही कहा था कि अगर यह कानून पास हो गया तो ज्ञानवापी मस्जिद का क्या होगा. हालांकि बीजेपी वह मोशन हार गई थी.
कौन जारी कर रहा ये चुनिंदा वीडियो
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'मैं लीक हो रहे ऐसे किसी भी वीडियो को सही नहीं मानता क्योंकि किसी ने इन वीडियो को आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है. अगर मान लिया जाए कि वीडियो सच हैं तो भी कानून तो मानना ही होगा. वहीं उन्होंने कहा कि सवाल यह भी है कि ये सलेक्टिव वीडियो कौन लीक कर रहा है. मालूम हो कि मंगलवार को जिला जज ने वीडियो लीक होने के मामले की भी जांच कराने के लिए कहा है.
लीक वीडियो में क्या दिख रहा है

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










