
कितनी सैलरी होने पर खरीदें फ्लैट-घर? ये है फॉर्मूला... वर्ना EMI चुकाने में ही गुजर जाएगी जिंदगी!
AajTak
Home Loan EMI Calculator: अगर सैलरी 50 से 70 हजार रुपये के बीच है और होम लोन लेकर घर खरीदते हैं, फिर उसकी ईएमआई 25 हजार रुपये महीने आती है तो वित्तीय तौर पर ये फैसला गलत माना जाएगा.
हर किसी का सपना होता है कि एक अपना घर हो, फिर बाकी की चीजें. भारत में घर के साथ इमोशनल एंगल जुड़ा होता है. इसलिए कुछ लोग नौकरी पकड़ते ही सबसे पहले घर या फ्लैट खरीद लेते हैं. खासकर मेट्रो शहरों में ये ट्रैंड जोरों पर है. हाल के कुछ वर्षों में ये तेजी से इसलिए संभव हो पाया है कि लोगों को आसानी से होम लोन (Home Loan) मिल जाते हैं. डाउन पेमेंट (Down Payment) में बचत को झोंक देते हैं, या फिर घरवालों की मदद ले लेते हैं.
दरअसल, इन दिनों इस बात की खूब चर्चा होती है कि घर खरीदना (Buy House) चाहिए या नहीं? क्या किराये पर ही रहने में फायदा है? दरअसल, घर खरीदना या किराये पर रहना, दोनों फैसले आपकी आमदनी पर निर्भर करता है. आमदनी और जरूरत के हिसाब से फैसले लेंगे तो वित्तीय तौर पर सोचना नहीं पड़ेगा.
सैलरी और EMI के बीच तालमेल जरूरी
सबसे पहला सवाल आता है कि आपको कब घर खरीदना चाहिए? इसका सीधा जवाब होगा कि कितने का घर है और कितनी आपकी सैलरी है. सीधा फॉर्मूला है कि होम लोन की EMI आपकी सैलरी का अधिकतम 20 से 25 फीसदी हिस्सा हो. उदाहरण के तौर पर अगर आपकी महीने की सैलरी 1 लाख रुपये है, फिर आप 25 हजार रुपये महीने की EMI आसानी से चुका सकते हैं.
लेकिन अगर सैलरी 50 से 70 हजार रुपये के बीच है और होम लोन लेकर घर खरीदते हैं, फिर उसकी ईएमआई 25 हजार रुपये महीने आती है तो वित्तीय तौर पर ये फैसला गलत माना जाएगा. क्योंकि होम लोन चुकाने में कम से कम 20 साल का लंबा वक्त लग जाता है. यह सोच या सलाह बिल्कुल गलत है कि घर खरीदना ही नहीं चाहिए. किराये पर ही रहने में फायदा है. अगर सैलरी की 25 फीसदी राशि ही लोन की EMI बनती है तो जरूर घर खरीदें. वहीं अगर सैलरी 50 से 70 हजार रुपये के बीच है और घर की ईएमआई 20 हजार रुपये महीने से कम रहने वाली है तो घर खरीद सकते हैं. यानी 25 लाख रुपये तक का घर ले सकते हैं. जिसकी 20 साल के लिए 20 हजार रुपये से कम आएगी.
अगर सैलरी 1 लाख रुपये महीने से कम तो फिर...

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









