
कितनी असरदार है ऑनलाइन मिल रही ऑक्सीजन किट, कब जाएं हॉस्पिटल? AIIMS डायरेक्टर ने बताया
AajTak
आजतक से खास बातचीत में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि ऑनलाइन जो ऑक्सीजन कैन मिल रहे हैं, उन्हें खरीदकर घर में रखना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं. उन्होंने और भी कई ऐसे सवालों के जवाब दिए, जो आपके लिए जानना जरूरी है.
देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. ऑक्सीजन की कमी के मामले भी सामने आ रहे हैं. रेमडेसिविर को लेकर भी मारामारी हो रही है. ऐसे में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने आजतक से खास बातचीत की और कई अहम सवालों के जवाब दिए. रेमडेसिविर को लेकर उन्होंने कहा कि ये कोई जादुई दवा नहीं है और अगर आप गंभीर नहीं हैं, तो आपको रेमडेसिविर नहीं लेना चाहिए. वैक्सीन को लेकर भी उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद भी संक्रमण हो सकता है, लेकिन आपको गंभीर बीमारी नहीं होगी. और क्या कुछ कहा उन्होंने, आइए जानते हैं... ई-कॉमर्स साइट पर ऑक्सीजन कैन बेचे जा रहे हैं, क्या इन्हें खरीदकर रखना ठीक है? डॉ. गुलेरियाः ऑक्सीजन कैन को खरीदकर रखने का कोई फायदा नहीं है. क्योंकि ऐसा नहीं होता कि आपने 10-15 मिनट के लिए ऑक्सीजन ले ली, तो आप ठीक हो जाएंगे. अगर आपकी ऑक्सीजन कम हो रही है, तो आपको हॉस्पिटल में ही ट्रीटमेंट लेना चाहिए. वहां मॉनिटर करके आपको ऑक्सीजन लेने की जरूरत है. इसलिए घर पर आप ऑक्सीजन लें और उसकी मॉनिटरिंग भी न हो पाए और आपको ऐसा लगे कि मैं ठीक हूं, ये धारणा ठीक नहीं है. अगर आपकी सैचुरेशन 94 से कम है, तो डॉक्टर से संपर्क करें. और अगर 90 से कम है, तो तुरंत अस्पताल जाएं. घर पर ऑक्सीजन न रखें, क्योंकि उससे आपको गलतफहमी भी हो जाएगी.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








