
किडनैपिंग, डेढ़ करोड़ की फिरौती और फिर... 1200 GB का डेटा खंगालने के बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री
AajTak
गुजरात में एक छात्र किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपियों ने 1.5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद 15 पुलिस टीमों ने इलाके के 350 सीसीटीवी खंगाले, जिनका 1200 जीबी डाटा लेकर पड़ताल की. तब इस हत्या का सुराग लग सका.
गुजरात के कच्छ में बेहद चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है. इस मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस को शहर में लगे 350 सीसीटीवी का 1200 GB डाटा खंगालना पड़ा, तब कहीं जाकर घटना के सुराग लगे. पुलिस ने छात्र की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, अंजार के मेघपर-बोरिचि के निवासी 19 वर्षीय यश संजीव कुमार तोमर 7 नवंबर को कॉलेज जाने के बाद लापता हो गया था. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 15 दिन तक जांच-पड़ताल की.
पुलिस का कहना है कि 7 नवंबर को यश तोमर के लापता होने के बाद उसके परिजनों को फिरौती की मांग के लिए एक फोन आया था. इसके बाद परिवार ने पुलिस थाने जाकर मामले में FIR दर्ज कराई. पुलिस ने जब CCTV चेक किए तो एक फुटेज में यश कॉलेज बैग के साथ स्कूटी पर पीछे बैठा दिखा. इसके बाद यश का कोई अता-पता नहीं चला.
पुलिस ने यश का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया तो पता चला कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अज्ञात जगह का वीडियो पड़ा था, जिसमें यश बोल रहा था कि मैं फंस गया. पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि यह जगह गांधीधाम के पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक की है.
पुलिस टीम पंचमुखी हनुमान मंदिर गांधीधाम टैगोर रोड के पीछे बबूल की झाड़ियों तक पहुंची. इसके बाद वहां जांच पड़ताल के बाद जमीन को खोदा गया तो यश का शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










