
किडनैपिंग के लिए किराये पर ली थी गाड़ी... ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े मेरठ में जेई की बेटी के किडनैपर्स
AajTak
यह घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की है, जहां महबूब नामक व्यक्ति, जो जल निगम में जेई हैं, की 6 साल की बेटी का अपहरण किया गया. अपहरण के बाद उनसे तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके में चेकिंग शुरू की और अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी. करीब 2 घंटे बाद अपहरणकर्ता बच्ची को वापस उसके घर पर छोड़कर फरार हो गए.
मेरठ में जेई की 6 साल की बेटी के अपहरण के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की लोकेशन नौचंदी मैदान के पास मिली थी, जिस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की. इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की. दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने के बाद वे घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, वहीं तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया.
मेरठ के शास्त्री नगर इलाके में सोमवार को एक 6 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था. बच्ची का अपहरण तब हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद उसे स्कूल का ऑटो ड्राइवर घर के बाहर छोड़कर गया था. अपहरणकर्ताओं ने बच्ची के परिजनों से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस ने तुरंत इलाके में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया और बच्ची की तलाश शुरू कर दी. कुछ घंटों बाद ही अपहरणकर्ता बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गए. पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी रखी और देर रात मुठभेड़ के बाद तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से दो को गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की है, जहां महबूब नामक व्यक्ति, जो जल निगम में जेई हैं, की 6 साल की बेटी का अपहरण किया गया. अपहरण के बाद उनसे तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके में चेकिंग शुरू की और अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी. करीब 2 घंटे बाद अपहरणकर्ता बच्ची को वापस उसके घर पर छोड़कर फरार हो गए.
पुलिस की जांच के दौरान महबूब के पूर्व ड्राइवर आकाश पर शक हुआ. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश अपने साथियों के साथ नौचंदी मैदान के पास देखा गया है. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन आकाश और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में आकाश और उसके एक साथी राजू के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इनके तीसरे साथी अजय को भी पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं.
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि शास्त्री नगर क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची का अपहरण किया गया था. पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई थी, और करीब 2 घंटे बाद बच्ची सकुशल घर वापस आ गई थी. पुलिस ने मामले की जांच के बाद महबूब के पूर्व ड्राइवर आकाश पर शक जताया और उसे पकड़ने की कोशिश की. सूचना मिलने पर नौचंदी मैदान के पास उसे घेरने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में आकाश और राजू घायल हो गए, जबकि अजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि महबूब ने 6 महीने पहले आकाश को नौकरी से निकाल दिया था और उस पर ₹50,000 की चोरी का आरोप था. आकाश के दोस्त राजू, जो जल निगम में काम करता है, ने भी इस अपहरण की साजिश में उसका साथ दिया. इन दोनों ने अपने एक और साथी अजय के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. घटना से पहले इन्होंने पूरी योजना बनाई थी और गाड़ी किराए पर लेकर बच्ची का अपहरण किया. पुलिस की सख्ती से घबराकर इन्होंने बच्ची को वापस छोड़ दिया और फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










