
किडनैपिंग केस क्रैक करने में माहिर, बाहुबलियों पर सख्त, शहाबुद्दीन को भेजा था जेल... बिहार के नए DGP के मशहूर हैं कई किस्से
AajTak
बिहार में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके राजविंदर सिंह भट्टी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए सीबीआई के संयुक्त निदेशक पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. वह बिहार के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और डीआईजी, आईजी रह चुके हैं.
बिहार सरकार ने राज्य के नए पुलिस महानिदेशक के नाम का ऐलान कर दिया है. भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर अफसर राजविंदर सिंह भट्टी अब सूबे के नए डीजीपी होंगे. वह एस.के. सिंघल का स्थान लेंगे, जो 19 दिसंबर को रिटायर हो गए. भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे बिहार कैडर के तेज तर्रार और कड़क आईपीएस अफसर माने जाते हैं.
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना फिलहाल, भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वह सीमा सुरक्षा बल में अतिरिक्त महानिदेशक (पूर्वी कमान) के तौर पर तैनात हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले राजविंदर सिंह भट्टी बिहार सशस्त्र पुलिस बल के महानिदेशक हुआ करते थे. उनकी नियुक्ति को लेकर राज्य के गृह विभाग ने रविवार को अधिसूचना जारी की थी. जिसके मुताबिक, बिहार कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को अगले आदेश तक बिहार का डीजीपी का नियुक्त किया गया है.
कई पदों पर रह चुके हैं आर.एस. भट्टी बिहार में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके राजविंदर सिंह भट्टी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए सीबीआई के संयुक्त निदेशक पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. वह बिहार के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और डीआईजी, आईजी रह चुके हैं. बिहार में तैनाती के दौरान कई ऐसे मामले हैं, जिनका खुलासा राजविंदर सिंह भट्टी ने किया था. इसी तरह से बिहार में दबंगों और बाहुबलियों पर नकेल डालने के लिए भी उनका नाम जाना जाता है.
ऐसे मुक्त कराया था डॉक्टर का बेटा 90 का दशक चल रहा था. राजविंदर सिंह भट्टी नौजवान आईपीएस अफसर थे. तब वे गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक थे. मगर उस समय वे छुट्टी पर अपने घर चंडीगढ़ में थे. तभी छपरा से एक डॉक्टर के पुत्र को अगवा कर लिया गया. इस घटना से नाराज सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए. इलाज ना मिलने से जनता बेहाल हो गई. विपक्षी दल हंगामा कर रहे थे. तब तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बच्चे को सकुशल बरामद करने का काम आर.एस. भट्टी को सौंप दिया. भट्टी को चंडीगढ़ से वापस पटना लाने के लिए विशेष सरकारी विमान भेजा गया.
भट्टी वापस बिहार पहुंचे और एक ऑपरेशन शुरु किया. नतीजा ये हुआ कि उनकी टीम ने महज सप्ताहभर में ही बच्चे को यूपी के मिर्जापुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया था. इसके अलावा कई ऐसे मामले थे, जिनका खुलासा भट्टी ने ही किया था. राज्य भर में कोई भी किडनैपिंग केस हो, उसके लिए आरएस भट्टी को लाया जाता था, और वो उन मामलों को क्रैक करते थे.
शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी साल 2005 में बिहार का विधानसभा चुनाव था. आईपीएस आर.एस.भट्टी डेप्यूटेशन से लौटकर बिहार आए थे. तब उन्हें सारण रेंज का डीआईजी बनाया गया था. उन दिनों सिवान का बाहुबली शहाबुद्दीन फरार चल रहा था. पुलिस उस तक पहुंच नहीं पा रही थी. इस बीच डीआईजी भट्टी को अपने सूत्रों से खबर मिली कि शहाबुद्दीन दिल्ली में अपने निजी फ्लैट पर है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










