
किंग कोहली भी हैं अरिजीत सिंह के जबरा फैन, सिंगर के ‘रिटायरमेंट’ के बीच विराट के 2 पोस्ट वायरल
AajTak
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा के बाद विराट कोहली के सिंगर को लेकर किए गए दो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जहां कोहली ने बताया था वो उनके कितने बड़े फैन हैं. कोहली के ये पोस्ट 2016 और 2017 के हैं.
'बॉलीवुड के रोमांटिक किंग' और 'आधुनिक दौर का सबसे पसंदीदा प्लेबैक सिंगर' के नाम से विख्यात रहे अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर कर दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली के कुछ पुराने पोस्ट वायरल हो रहे हैं.
मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. उनके इस कदम के बाद फैन्स निराश हैं. सवाल यह है कि अरिजीत सिंह अब आगे क्या करेंगे. इस पर सवाल बने हुए हैं.
वैसे सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का गाना 'मातृभूमि' अरिजीत सिंह का गाया गया आखिरी सॉन्ग बन गया है. उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स की जानकारी अभी पब्लिक नहीं हो सकी है. लेकिन इन सबके बीच भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का अरिजीत सिंह को लिए गए पोस्ट में चर्चा हो रही है. ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर फिर से शेयर किए जा रहे हैं.
विराट कोहली ने अरिजीत को लेकर एक पोस्ट साल 2016 का है. तब विराट ने अरिजीत सिंह को लेकर लिखा था- मैं शायद अरिजीत सिंह का सबसे बड़ा फैन हूं. उनकी प्रतिभा और आत्मा को छू लेने वाली आवाज़ ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया है. सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं हैं.
I am probably one of the biggest fans of Arijit Singh. Mesmerised by his talent and soulful voice. I am short of words actually.
वहीं कोहली अरिजीत सिंह को किस कदर पसंद करते थे, इसे लेकर उन्होंने 2017 में भी एक पोस्ट किया था.तब किंग कोहली ने लिखा था- मेरे लिए ये एकदम फैनबॉय वाला पल है. वह वाकई एक बेहद शानदार इंसान हैं. इस इंसान की तरह अपनी आवाज से मुझे कभी किसी ने इतना प्रभावित नहीं किया. भगवान आपको आशीर्वाद दें, अरिजीत. 🙏😊

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












