
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर नमाज पढ़ने लगी महिला, पुलिस ने जबरन उठाया
AajTak
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर एक मुस्लिम महिला के द्वारा नमाज अदा करने से अचानक हलचल हो गई. काफी देर बाद पुलिस ने महिला को जबरन उठाया और अपने साथ थाने ले गई है.
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब एक महिला अचानक मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने नमाज पढ़ने लगी. काफी देर तक महिला नमाज पढ़ती रही. पुलिस कर्मियों ने काफी इंतज़ार के बाद जबरन महिला को उठाया. इसके साथ ही पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान किसी ने कोई विरोध नहीं किया. माहौल शांतिपूर्ण है.
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर नमाज पढ़ रही मुस्लिम महिला का नाम आइसा बताया जा रहा है. वह वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसको थाना चौक पुलिस ने विश्वनाथ मंदिर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर हिरासत में ले लिया है. पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि उपरोक्त महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है.
गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज अदा की जानी है. बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे हैं. ज्ञानवापी मस्जिद में भारी भीड़ होने के चलते नमाजी वापस लौटाए जा रहे हैं. आजतक से बात करते हुए काशी के लोगों ने कहा कि इतनी भीड़ आज तक नहीं देखी, आज इतनी भीड़ मंदिर और मस्जिद के सर्वे को लेकर हो सकती है.
दरअसल, काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित श्रृंगार गौरी सहित अन्य विग्रहों में दर्शन पूजन और सुरक्षा की मांग को लेकर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आज मंदिर और मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया है. दोपहर 3 बजे के बाद से कोर्ट कमिश्नर की अगुवाई में मंदिर और मस्जिद का सर्वे होगा और वीडियोग्राफी की जाएगी.
इस कार्यवाही में वादी हिंदू पक्ष से लगभग 15 लोग तो वहीं कोर्ट कमिश्नर की टीम के अलावा 3 फोटो और वीडियो ग्राफर भी मौजूद रहेंगे. प्रतिवादी मुस्लिम पक्ष से 5 वकील और अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी से भी लोग रहेंगे. सर्वे की कार्रवाई को देखते हुए आज सुबह से ही काशी विश्वनाथ मंदिर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं या किसी भी व्यक्ति की सघन चेकिंग करके ही उसे अंदर प्रवेश दिया जा रहा है तो वही मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले है. सर्वे की कार्रवाई का समय लगभग 3:00 बजे दोपहर में सुनिश्चित किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










