
काली कमाई छोड़ दुबई भागा क्रिकेट बुकी, पुलिस को रेड में मिला 14 किलो सोना, 200 किलो चांदी, 17 करोड़ नकद
AajTak
नागपुर का एक व्यवसायी ऑनलाइन सट्टेबाजी में 58 करोड़ रुपये हार गया. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो व्यवसायी को कथित तौर पर धोखा देने वाले व्यक्ति के घर से 17 करोड़ रुपये नकद के अलावा 14 किलोग्राम सोना भी बरामद हुआ.
महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाज ने एक व्यवसायी को नकली सट्टेबाजी ऐप्स में निवेश करने का लालच दिया और फिर उससे 58 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली. नागपुर पुलिस ने काका चौक स्थित आरोपी के घर पर जब छापा मारा वह हैरान रह गई. यहां पुलिस को 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, लगभग 14 किलोग्राम सोना और 200 किलोग्राम चांदी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस की छापेमारी से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया. आगे की जांच जारी है.
ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म बनाने वाले कथित 'सट्टेबाज' अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन के बारे में संदेह है कि वह नागपुर से 160 किमी दूर गोंदिया शहर में रहता था. जब जैन के घर पर पुलिस ने रेड की तो वह उससे एक दिन पहले ही दुबई भाग गया.
ऐसे फंसाया जाल में
नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया, "जैन ने शिकायतकर्ता - एक व्यवसायी को ऑनलाइन जुए से पैसे कमाने का आकर्षक लालच दिया और अपने जाल में फंसा लिया. शुरुआत में झिझकने के बाद, व्यवसायी जैन के झांसे में आ गया और एक हवाला एजेंट के माध्यम से 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.' जैन ने व्यवसायी को ऑनलाइन जुआ खाता खोलने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक प्रदान किया. कुमार ने बताया, व्यवसायी को खाते में 8 लाख रुपये जमा मिले और उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया.
पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती सफलता के बाद, व्यवसायी को झटके लगने शुरू हो गए क्योंकि उसने जीते तो केवल 5 करोड़ रुपये थे लेकिन 58 करोड़ रुपये वह गंवा चुका था.. व्यवसायी को तब संदेह होने लगा क्योंकि वह ज्यादातर घाटे में था और उसने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन जैन ने इनकार कर दिया. आयुक्त ने कहा, 'व्यवसायी ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आज गोंदिया में जैन के आवास पर छापा मारा.'
आरोपी भागा दुबई, घर से बड़ी बरामदगी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










