
काला सागर में सीजफायर, यूक्रेन में रुकेंगे हमले... जंग रोकने पर ट्रंप-पुतिन में हुए कई करार
AajTak
अमेरिका ने मंगलवार को ऐलान किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत काला सागर में सीजफायर लागू होगा और यूक्रेन के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले रोके जाएंगे. यह समझौता डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच वीडियो मीटिंग के बाद हुआ, जिसमें दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जंग समाप्त करने पर चर्चा की थी.
अमेरिका ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के साथ कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. इन समझौतों के बाद अब काला सागर में सीजफायर लागू होगा और यूक्रेन में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे हमले भी रुक जाएंगे. इस समझौते से पहले सऊदी अरब में रूस-अमेरिका में कई दौर की बातचीत हुई है. इस बीच ट्रंप और पुतिन ने भी वर्चुअल मीटिंग की थी.
मसलन, यह ऐतिहासिक करार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई वीडियो मीटिंग के बाद हुई है. व्हाइट हाउस ने बयान में बताया कि अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस जरूरत को दोहराया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में दोनों पक्षों की हत्याएं बंद होनी चाहिए, क्योंकि यह एक स्थायी शांति समझौते की दिशा में सबसे अहम है.
यह भी पढ़ें: पुतिन-जेलेंस्की-ट्रंप राजी, फिर रूस-यूक्रेन में क्यों नहीं हो रही डील? US ने दिया ये जवाब
रूस को ग्लोबल मार्केट में वापसी करने में मिलेगी मदद
व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अमेरिका अब रूस को वैश्विक कृषि और उर्वरक बाजारों में दोबारा स्थापित करने में मदद करेगा और स्थायी शांति वार्ता को भी प्रोत्साहित करेगा. ये समझौते उन चर्चाओं का परिणाम हैं जो राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई हैं.
सऊदी अरब में रूस-अमेरिका में हुई चर्चा

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










