
कार से निकालकर बुजुर्ग की पिटाई करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार बस स्टैंड से दबोचा
AajTak
दिल्ली में एक बुजुर्ग को कार से निकालकर पिटाई के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी आनंद विहार बस स्टैंड से हुई है.
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की इंटर-स्टेट सेल ने दिनदहाड़े हुए एक हमले के मामले में फरार आरोपी मोहित उर्फ पॉली (31) को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अली गांव के रहने वाले रघुराज सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया था.
घटना 24 अक्टूबर को हुई थी जब शिकायतकर्ता रघुराज सिंह अपनी कार से लाजपत नगर जा रहे थे. जैसे ही वे अली एक्सटेंशन स्थित अशोक नेताजी मार्केट के पास पहुंचे, वैसे ही बाइक सवार दो लोगों ने उनकी कार रोक ली. आरोपी मोहित ने लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़ दिया और जब रघुराज बाहर निकले तो उनके घुटने पर वार कर दिया. बीच-बचाव करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया. इस संबंध में सरिता विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें: 10 साल बाद मायके से लौटी पत्नी, जमकर की पति की पिटाई, जीजा पर साली-साले ने भी किया हाथ साफ
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई थी. एसआई जय कुमार को मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने आनंद विहार बस अड्डे पर छापेमारी कर आरोपी मोहित को पकड़ लिया. आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी मुंडवाकर मेरठ भागने की कोशिश कर रहा था.
हमले की वजह

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










