
कार से आते थे चोरी करने... घरों से उड़ाए गहने गिरवी रख लेते थे गोल्ड लोन! इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले चोर अरेस्ट
AajTak
आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय कार से घूम कर सूने मकानों की रेकी करते थे और चोरी वाला घर चुन लेने के बाद भोपाल के बाहर रहने वाले उनके साथियों को बुलाकर होटल में रुकवाते थे. रात में चोरी करके बाहर की गैंग वाले सदस्यों को उनका हिस्सा देकर वापस भेज देते थे.
भोपाल पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो बेहद पढ़े-लिखे बैकग्राउंड से हैं और चोरी करने कार से जाते थे. चोरी के पैसों और गहने से लोन लेकर ये लोग उस रकम को रियल इस्टेट में इंवेस्ट कर देते थे. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में कैश, चोरी के गहने और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है. इनकी गिरफ्तारी से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ है. भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्रा ने आजतक से बात करते हुए बताया कि 14 मई, 2025 को शहर के दानिश कुंज इलाके में हुई चोरी हुई थी, जिसकी जांच के दौरान चोरी वाले घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में सफेद रंग की कार की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगी.
यह भी पढ़ें: भगवान के घर में चोरी! दो सगे और एक चचेरे भाई गिरफ्तार, 350 से ज्यादा मंदिर की घंटियां-मुकुट बरामद
कार का नंबर अधूरा था इसलिए कार मालिक की जानकारी नहीं मिल पा रही थी. लेकिन इसी दौरान पुलिस को मुखबिरों से जानकारी मिली कि विदिशा का रहने वाला यशवंत रघुवंशी और रायसेन निवासी भूपेंद्र साहू जो वर्तमान में कटारा हिल्स, भोपाल में रहते हैं, उनके पास ऐसी ही एक सफेद रंग की कार है, जिसका नंबर सीसीटीवी में दिखी कार से मेल खाता है. इनके अलावा इनका एक दोस्त अभिलाष विश्वकर्मा भी इनके साथ रहता है, जो चोरी के प्रकरण में पहले तेलंगाना के वारंगल जेल में बंद रह चुका है. इस जानकारी के आधार पर यशवंत रघुवंशी को जिला विदिशा, भूपेन्द्र साहू को भोपाल के कटारा हिल्स और अभिलाष विश्वकर्मा को जिला छिंदवाडा से हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई.
यह भी पढ़ें: मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को उल्टा लटकाकर पीटा, बिजली के झटके दिए, हिरासत में फैक्ट्री मालिक
तीनों ने भोपाल के अलग-अलग इलाकों में चोरी करना स्वीकार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने अपने साथियो के साथ थाना कोलार रोड इलाके में तीन और थाना कटारा हिल्स इलाके में 1 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय कार से घूम कर सूने मकानों की रेकी करते थे और चोरी वाला घर चुन लेने के बाद भोपाल के बाहर रहने वाले उनके साथियों को बुलाकर होटल में रुकवाते थे. रात में चोरी करके बाहर की गैंग वाले सदस्यों को उनका हिस्सा देकर वापस भेज देते थे. उसके बाद चोरी किए गहनों को मंडीदीप स्थित सोने के बदले लोन देने वाली निजी फायनेंस कंपनी में जमा कर गोल्ड लोन लेते थे और इस रकम को रियल इस्टेट में इन्वेस्ट कर देते थे.
यह भी पढ़ें: सूरत में आम चोरी के आरोप में बाग की रखवाले करने वाले UP के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










