
कार संग लड़के का इन्टिमेट रिलेशन, बोला- पहली नजर में हो गया प्यार!
AajTak
शख्स का कहना है कि कार को देखते ही पहली नजर में उससे प्यार हो गया था. इसके बाद वो कार के साथ रिलेशनशिप में आ गया.
दुनिया अजब-गजब लोगों से भरी पड़ी है. ऐसे ही एक शख्स हैं 27 साल के नथैनिएल. नथैनिएल का कहना है कि वो अपनी 1998 शेवी मोंटे कार्लो कार (Chevy Monte Carlo Car) के साथ रिलेशनशिप में हैं. उनका कहना है कि वो कार से बेहद प्यार करते हैं. नथैनिएल की लव लाइफ सुर्खियों में है.
'द सन' के मुताबिक, पेशे से टेक्नीशियन नथैनिएल ने 2005 में इस कार को एक डीलर से खरीदा था. उनका कहना है कि कार को देखते ही पहली नजर में उन्हें उससे प्यार हो गया था. इसके बाद वो कार के साथ रिलेशनशिप में आ गए.
एक डाक्यूमेंट्री में नथैनिएल ने दावा किया कि वो कई बार कार के साथ फिजिकल रिलेशन भी बना चुके हैं. उनका कहना है कि वो अपनी कार के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं. डाक्यूमेंट्री में नथैनिएल को अपनी कार को सहलाते, किस करते हुए देखा गया.
नथैनिएल कहते हैं कि उन्हें कार की बॉडी और इंटीरियर सब कुछ फिट लग रहा था. मुझे कार से एक कनेक्शन फील हुआ और पहली नजर में उससे प्यार हो गया. जब हम (कार और नथैनिएल) एक साथ होते हैं तो हमारा समय अच्छा बीतता है. वो अपनी कार को 'चेस' कहकर बुलाते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों को बेजान चीजों से लगाव हो जाता है. वो किसी निर्जीव वस्तु के साथ इमोश्नल या शारीरिक कनेक्शन महसूस करते लगते हैं, ऐसे लोगों को 'ऑब्जेक्टोफिलिया' कहा जाता है, नथैनिएल ऐसे ही शख्स हैं. उन्होंने बताया कि वह अपनी कार से टेलिपैथी के जरिए बातचीत करते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












