
कार में बैठाकर ले गया टैक्सी ड्राइवर और... दो दिन बाद नहर में बहता मिला लापता लड़की का शव
AajTak
दिल्ली की सीमापुरी से लापता एक लड़की का शव एक नहर में मिलने से हड़कंप मच गया है. मालूम हुआ कि लड़की को एक पहचान का टैक्सी ड्राइवर अपने साथ ले गया था और उसी ने उसकी हत्या को अंजाम दिया है.
दिल्ली के सीमापुरी से लापता एक लड़की का शव एक नहर में मिलने से हड़कंप मच गया है. सुंदर नगरी की रहने वाली लड़की का शव छावला नहर में दिखाई पड़ा तो लोग हैरान रह गए. मृत लड़की की पहचान कोमल के रूप मे हुई है. पुलिस की जांच मे सामने आया कि किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है और उसकी लाश को छवाला नहर मे पत्थर से बंद कर फेंक दिया है.
दरअसल, मृतका बीते 12 मार्च से अपने घर से मिसिंग थी और आसिफ नाम के उसके पहचान वाले ने उसी दिन उसकी हत्या कर दी थी.मालूम हुआ कि आसिफ एक टैक्सी चालक है, और कोमल का पुराना जानकार है. 12 मार्च को उसने कोमल को सीमापुरी इलाके से अपनी गाड़ी में बैठाया था. तभी इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद आसिफ ने कोमल का गला घोंट कर हत्या कर उसकी लाश नहर में फेंक दी.
इसके बाद 17 मार्च को उसकी लाश पानी मे फूलने के कारण ऊपर तैरने लगी तब लोगों ने इसे देखते ही पुलिस को सूचना दी. तभी द्वारका जिले की पुलिस ने छवाला थाने मे हत्या का केस दर्ज किया. कोमल की किडनैपिंग का केस सीमपुरी थाने मे दर्ज हुआ था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त किया गया है. आसिफ के साथ कोई था या नहीं, ये वेरीफाई किया जा रहा है

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










