
कार को टक्कर मार 1Km तक घसीटता हुआ ले गया ट्रक, कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे की घटना
AajTak
कानपुर देहात में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. फिर उसे घसीटते हुए एक किलोमीटर आगे तक ले गया. हादसे में कार ड्राइवर की जान बाल-बाल बची. वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और कार की जबरदस्त भिडंत हो गई. टक्कर के बाद ट्रक करीब एक किमोमीटर तक कार को घसीटते हुए आगे तक ले गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. कार ड्राइवर हादसे में बाल-बाल बच गया.
घटना कानपुर देहात के रनिया इलाके का है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. कार सवार लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वो दवाइयों की सप्लाई का काम करते हैं और उसी काम से उरई गए हुए थे. जैसे ही वह उरई से घर वापस आ रहे थे, तभी उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. फिर एक किलोमिटर घसीटता हुआ आगे तक ले गया. बाद में वह मौके से फरार हो गया.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. दोनों तरफ के दरवाजे टूट गए हैं. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है. फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है.
कानपुर में ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत हुई थी हाल ही में कानपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई थी जिससे 26 लोगों की मौत हो गई. मामले में कानपुर के डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. मरने वालों में 12 महिलाएं, 9 बच्चे और 5 किशोर शामिल थे. देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. गांव वालों के मुताबिक, बच्चे के मुंडन के कार्यक्रम के बाद ट्रॉली एक ढाबे पर रुकी जहां सब ने चाय की. उसके बाद ट्रॉली एक शराब के ठेके पर रुकी जहां पर ड्राइवर समेत कुछ लोगों ने शराब पी. महिलाओं ने उन्हें शराब पीने से मना भी किया. लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










