
कार, केमिकल्स, मेडिकल प्रोडक्ट्स... ये चीजें हो जाएंगी सस्ती, India-EU में ऐतिहासिक डील Done
AajTak
भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड डील का ऐलान हो चुका है. दोनों देशों ने ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर टैरिफ जीरो कर दिया है या टैरिफ को कम कर दिया है. इस डील से भारत में भी बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच 18 साल के बाद फ्री ट्रेड डील पर मोहर लग चुकी है. दोनों देशों के बीच इस डील का ऐलान हो चुका है. दोनों देशों ने टैरिफ में बड़ी कटौती और कुछ प्रोडक्ट्स पर टैरिफ समाप्त करने की सहमति जताई है. यूरोपीय संघ का कहना है कि इस कदम से भारतीय बाजार में निर्यात में बड़ी बढ़ोतरी होगी और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे.
दूसरी ओर, भारतीय एक्सपोर्ट में भी तगड़ी उछाल होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह 'मदर ऑफ ऑल डील' है. दोनों देशों की इस डील से चीन और अमेरिका पर निर्भरता कम होगी. यूरोपीय संघ के अनुसार, इस डील के तहत भारत को निर्यात किए जाने वाले 90% से अधिक यूरोपीय संघ के सामानों पर शुल्क समाप्त या कम कर दिया जाएगा.
उम्मीद है कि इस समझौते से 2032 तक भारत को यूरोपीय संघ का निर्यात दोगुना हो जाएगा. इस डील से भारत के लिए रोजगार के भी नए अवसर बनेंगे. इस डील के बाद लाखों लोगों को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार मिलेगा. इस डील से कई चीजें सस्ती भी हो जाएंगी.
क्या-क्या चीजें होंगी सस्ती? भारत और यूरोपीय यूनियन के इस डील के बाद बहुत सी चीजें कम दर में मिलने वाली हैं. कार से लेकर केमिकल्स तक की चीजों के दाम कम हो सकते हैं. साथ ही वाइन, बीयर और डिंक्स वाले उत्पाद भी सस्ते हो सकते हैं. यह समझौता शराब, खाद्य उत्पाद, रसायन, मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स और एयरोस्पेस जैसे प्रमुख चीजों के दाम में कटौती कर सकता है.
डील को लेकर यूरोपीय संघ के बड़े ऐलान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










