
कार्ति चिदंबरम ने EVM को बताया बिल्कुल ठीक, तो कांग्रेस ने अपने ही नेता के खिलाफ जारी कर दिया नोटिस
AajTak
कार्ति चिदंबरम के EVM मशीनों के सुरक्षित होने का दावा करने वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. अनुशासन समिति के प्रमुख केआर रामासामी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.
तमिलनाडु कांग्रेस की अनुशासन समिति ने कार्ति चिदंबरम को नोटिस जारी किया है. कार्ति के EVM मशीनों के सुरक्षित होने का दावा करने वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. अनुशासन समिति के प्रमुख केआर रामासामी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.
बता दें कि यह नोटिस सीधे कार्ति चिदम्बरम को भेजा गया है. पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह नोटिस कार्ति चिदम्बरम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को लगातार समर्थन देने और एक साक्षात्कार में उनकी हालिया टिप्पणियों के मुद्दे के बारे में दिया गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्ति चिदंबरम लगातार ईवीएम के इस्तेमाल का समर्थन कर रहे हैं और कथित तौर पर उनसे उनके रुख के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है. दरअसल कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा था कि उन्हें ईवीएम पर पूरा भरोसा है. वहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पता है कि पार्टी के कई लोग उनसे अलग राय रखते हैं.
कार्ति चिंदबरम ने क्या कहा था?
उन्होंने कहा, 'ईवीएम में मेरा पूरा भरोसा है. मुझे ईवीएम की क्षमता के बारे में कोई संदेह नहीं है. मुझे पता है कि मेरी पार्टी के कुछ लोग मुझसे बिल्कुल अलग राय रख सकते हैं. पर मैं 1996 से या तो एक उम्मीदवार के रूप में या अन्य उम्मीदवारों के लिए एक एजेंट के रूप में चुनाव में शामिल रहा हूं. ईवीएम में मेरा विश्वास अब भी नहीं बदला है.'
क्षेत्रीय चैनल पर दिया बयान
इसके अलावा कार्ति चिदंबरम के खिलाफ इसलिए भी नोटिस जारी किया गया है क्योंकि उन्होंने एक क्षेत्रीय चैनल पर कहा था कि पीएम मोदी की प्रचार मशीन का मुकाबला करना आसान नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










