
कारोबार ठप, बैंकिंग सेवाएं भी हो रहीं बाधित... बरेली में हिंसा के बाद इंटरनेट बंद से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
AajTak
बरेली में तीन दिन से इंटरनेट सेवाएं बंद होने से कारोबार, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं. छोटे-बड़े व्यापार ठप हो गए, एटीएम बंद पड़े हैं और मरीजों को इलाज में दिक्कतें हो रही हैं. दवा सप्लाई रुक गई है, आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज नहीं मिल पा रहा. व्यापारी इसे करोड़ों के नुकसान के रूप में देख रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले तीन दिनों से इंटरनेट बंद होने के कारण व्यापार जगत पर गहरा असर पड़ा है. छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक का कामकाज ठप हो गया है. स्थानीय व्यापारियों का अनुमान है कि इस बंदी से कई सौ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. शॉपिंग मॉल और बाजारों में ग्राहकों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है.
हिंसक झड़प के बाद बंद हुई इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई थी. इस हिंसा के बाद पुलिस ने 180 नामजद और 2,500 अज्ञात लोगों पर दंगे समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खान सहित 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया. हालात को देखते हुए गृह विभाग ने एसएमएस, मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद करने का आदेश जारी कर दिया.
इंटरनेट बंद होने से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं. एटीएम काम नहीं कर रहे, ऑनलाइन लेन-देन बंद है. एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड अरविंद शर्मा ने बताया कि ग्राहक और व्यापारी दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पहले लोग घर या दुकान से ही ऑनलाइन लेन-देन कर लेते थे, अब ऐसा संभव नहीं है.
छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि बड़े व्यापारी आसपास के जिलों से लेन-देन कर किसी तरह काम चला रहे हैं, लेकिन छोटे दुकानदार और ग्राहक बुरी तरह प्रभावित हैं. फुटवियर थोक कारोबारी मीरन रियासत ने कहा कि आसपास के जिलों से खरीदार बरेली आना बंद कर चुके हैं. बिलिंग नहीं हो पाने से व्यापार ठप है.
दवा सप्लाई और इलाज में संकट जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने बताया कि थोक दवा कारोबार बंद है. आयुष्मान भारत योजना पर इलाज कराने वाले मरीजों को कठिनाई हो रही है क्योंकि पूरा सिस्टम इंटरनेट पर निर्भर है. कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संजीव पांडेय ने कहा कि इलाज रुक जाने से मरीज परेशान हैं.
मरीजों की छुट्टी में देरी एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की बेटी नीलू सिंह ने बताया कि मां को डिस्चार्ज कराने के लिए एक लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान करना है, लेकिन इंटरनेट बंद होने से बिल जमा नहीं हो पा रहा. इसी तरह बारकोड से भुगतान न होने के कारण छोटे उपभोक्ता भी परेशान हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










