
कारगिल बॉर्डर के पास नागपुर की महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, पाकिस्तान सीमा पार करने की आशंका से एजेंसियां अलर्ट पर
AajTak
नागपुर की सुनीता जामगडे कारगिल से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई हैं. वह 12 वर्षीय बेटे के साथ लद्दाख घूमने गई थीं. महिला पहले भी सीमा पार करने की कोशिश कर चुकी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस लद्दाख और अमृतसर में छानबीन कर रही है, जबकि बेटा CWC की कस्टडी में है.
लद्दाख के संवेदनशील कारगिल क्षेत्र से नागपुर की एक महिला रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है. इस घटना ने न सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है. महिला अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ लद्दाख घूमने गई थी, लेकिन 14 मई को अचानक कारगिल के एक होटल से बेटे को अकेला छोड़ वह बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी.
दरअसल, होटल स्टाफ ने महिला के न लौटने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कारगिल थाने में महिला की गुमशुदगी की FIR दर्ज की गई. मामला चूंकि नियंत्रण रेखा (LOC) के बेहद करीब का है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इसे सामान्य लापता मामला न मानकर सीमा पार करने की आशंका के एंगल से भी जांच कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: नागपुर: डार्क वेब पर एक्टिव था गिरफ्तार पत्रकार, एटीएस ने बरामद किए आपत्तिजनक दस्तावेज
दो बार कर चुकी है सीमा पार करने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सुनीता जामगड़े, निवासी कपिल नगर, नागपुर के रूप में हुई है. यह भी सामने आया है कि सुनीता पहले भी दो बार बॉर्डर पार करने की कोशिश कर चुकी है. कुछ महीने पहले उसने अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की कोशिश की थी. उस वक्त उसे सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया था और पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था.
लद्दाख पहुंचने से पहले पंजाब में घूम रही थी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










