
काबुल से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा 13 साल का बच्चा, लैंडिंग गियर में छिपकर आया था
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट पर काबुल से आई कम एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4401 में 13 साल का बच्चा लैंडिंग गियर में छिपकर पहुंचा. सुबह 11:10 बजे सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे देखा. फिर पूछताछ में पता चला कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज का रहने वाला है. एयरपोर्ट पर उसे I-to-I क्षेत्र में लेकर सभी एजेंसियों ने सवाल-जवाब किए. दोपहर को वह फ्लाइट RQ-4402 से काबुल वापस भेजा गया.
दिल्ली एयरपोर्ट पर 21 सितंबर की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. काबुल से दिल्ली आ रही कम एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4401 में लगभग 13 साल का एक बच्चा लैंडिंग गियर के हिस्से में छिपकर दिल्ली पहुंच गया. सुबह करीब 11:10 बजे एयरलाइन के सिक्योरिटी स्टाफ ने बच्चे को विमान के पास घूमते देखा और उसे पकड़ लिया.
जानकारी के मुताबिक, पुछताछ में पता चला कि यह बच्चा अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है. उसने बिना टिकट विमान में छिपकर यात्रा की थी. एयरक्राफ्ट की पूरी तलाशी के दौरान एयरलाइन की सुरक्षा और इंजीनियरिंग टीम को लैंडिंग गियर एरिया से एक छोटा लाल रंग का ऑडियो स्पीकर भी मिला.
यह भी पढ़ें: Varanasi: फ्लाइट में पैसेंजर ने की ऐसी गलती, क्रू ने जारी कर दिया अलर्ट, 9 हिरासत में
इसके बाद बच्चे को I-to-I क्षेत्र में लाया गया, जहां विभिन्न संबंधित एजेंसियों ने उससे विस्तृत पूछताछ की. इस दौरान बच्चे की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा गया. सभी प्रक्रियाओं के बाद उसी दिन दोपहर को कम एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4402 से उसे काबुल भेज दिया गया.
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुरक्षा जांच और विमान संचालन की जिम्मेदारी के दृष्टिकोण से गंभीर है. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट और एयरलाइन दोनों सुरक्षा उपायों को और मजबूत करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










