
काबुल एयरपोर्ट के लिए खतरा बने ISIS-K के आतंकियों पर एयर स्ट्राइक, जानें क्या बोला अमेरिका
AajTak
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास हुई एयरस्ट्राइक पर अमेरिकी सेना का बयान सामने आया है. अमेरिका ने बताया है कि सैन्य बलों ने काबुल में एक गाड़ी पर आत्मरक्षा के लिए एयरस्ट्राइक की है. इससे हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पैदा हुआ आईएसआईएस-के का खतरा खत्म हो गया.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास हुई एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी सेना का बयान सामने आया है. अमेरिका ने बताया है कि सैन्य बलों ने काबुल में एक गाड़ी पर आत्मरक्षा के लिए एयर स्ट्राइक की है. इससे हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पैदा हुआ आईएसआईएस-के का खतरा खत्म हो गया. अमेरिका ने एयर स्ट्राइक के सफल होने का दावा किया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










