
काफी सीरियस है अनुराग डोभाल की हालत, मैनेजर ने पोस्ट कर दिया हेल्थ अपडेट, बोले- 'उनके लिए दुआ करें'
ABP News
Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल की हालत अचानक बिगड़ गई है. उनके मैनेजर ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि एक्सीडेंट के कारण उनके फेफड़ों को चोट लगी है और उन्हें गंभीर बीमारी हो गई है.
यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल के हेल्थ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बीते दिन उनके मैनेजर रोहित पांडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि उनकी हालत अब ठीक हो रही है और उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है. जिसके बाद फैंस ने थोड़ी राहत की सांस ली और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे. इसी बीच आज रोहित ने एक और स्टोरी शेयर कर बताया कि उनकी हालत अचानक बिगड़ गई है.
अनुराग की बिगड़ी हालत
अनुराग के मैनेजर ने एक नई स्टोरी पोस्ट करते हुए बताया कि 'अनुराग भाई की हालत पहले स्थिर थी, लेकिन अब गंभीर हो गई है. एक्सीडेंट के कारण उनके फेफड़े को बहुत नुकसान हुआ है, जिससे उन्हें गंभीर बीमारी यानी निमोनिया हो गया है. वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं. हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि उनके लिए प्रार्थना करें.' इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच चिंता बढ़ गई और सभी उनके लिए दुआ करने लगे हैं. इसके अलावा बीते दिन उनकी पत्नी ऋतिका ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद के बारे में बताते हुए लिखा था कि उन्हें पैसे और शोहरत से कोई मतलब नहीं है, उनके लिए धर्म और कर्म ही सबसे जरूरी है.
पिता ने अनुराग को परिवार से अलग कर दिया

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












