
काफिले में 3 गाड़ी, 10 हजार जमानत राशि... दिल्ली चुनाव नामांकन के लिए दिशा निर्देश जारी
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी. इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. नामांकन के समय वाहनों और लोगों की संख्या पर प्रतिबंध लगाया गया है.
दिल्ली चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नामांकन की प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी. इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. नामांकन के समय वाहनों और लोगों की संख्या पर प्रतिबंध लगाया गया है.
चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवार के काफिले में 100 मीटर की परिधि के भीतर केवल 3 वाहन ही अनुमति प्राप्त होंगे. इसके अतिरिक्त, रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या अधिकतम 5 (उम्मीदवार सहित) तक सीमित की गई है. 100 मीटर की परिधि को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जाना चाहिए.
निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस अधिकारी जो सहायक पुलिस आयुक्त के दर्जे से नीचे नहीं हैं, को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए. इनका कार्य वाहनों और उम्मीदवारों के साथ आने वाले लोगों की संख्या संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा. नोडल अधिकारी को इस कार्य के लिए पर्याप्त समर्थन कर्मियों की व्यवस्था भी की जाएगी.
इतनी होगी जमानत राशि
इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है, क्योंकि यह उम्मीदवार के चुनाव खर्च से गहराई से जुड़ा हुआ है. जमानत राशि के रूप में विधानसभा चुनाव के लिए ₹10,000 निर्धारित किया गया है. अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह राशि आधी होगी, भले ही वे सामान्य निर्वाचन क्षेत्र से हों. यह जमा राशि नकद में रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष या आरबीआई/कोषागार में की जा सकती है. चेक या बैंक ड्राफ्ट द्वारा कोई जमा स्वीकार नहीं होगी.
एक ही चरण में होगा मतदान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










