
'कान पकड़ो...इंजीनियर होकर ऐसा करते हो', जब मुंबई हाईकोर्ट में जज हुए नाराज
AajTak
इंजीनियरिंग के एक छात्र और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने एफआईआर दर्ज करवाई थी. आरोप था कि उसने डंडे से पीटा है.
मुंबई एक इंजीनियरिंग के एक छात्र ने परिवार के साथ मिलकर अपने चाचा को डंडे से पीट दिया. ये मामला मुंबई हाईकोर्ट पहुंच गया. सुनवाई के दौरान जज आरोपी की इस हरकत को सुनकर नाराज हो गए और तुरंत उससे कान पकड़ने के लिए कहा.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम जयंति चौहान है. उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ इस मारपीट पर एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसको खारिज कराने के लिए आरोपियों की ओर हाईकोर्ट में याचिका दी गई थी. इस मामले की सुनवाई जस्टिस एसएस शिंदे और एमएन जाधव की अदालत में हो रही थी.
एफआईआर आरोपी के चाचा की ओर से दर्ज कराई गई थी. जिसमें उस पर और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले का सुनवाई के दौरान जस्टिस जाधव ने आरोपी से पूछा, 'आपको अच्छा लगेगा जब आपके पिता जी को कोई मारेगा? फिर आपने क्यों मारा'? इसके बाद जस्टिस जाधव ने आरोपी को आदेश दिया, 'कान पकड़ो.'
जज की ये बात सुनकर खचाखच भरी अदालत में सब लोग हंसने लगे. हालांकि आरोपी ने भी मुस्कराते हुए अपने कान पकड़ने में देर नहीं लगाई. इसके बाद जस्टिस जाधव ने चेतावनी दी, 'फिर से ऐसा नहीं करना, वरना अंदर डाल देंगे. सब होशियारी निकल जाएगी.'
कोर्ट ने आरोपी चौहान से ये भी पूछा कि वह क्या करता है, इस पर उसने जवाब दिया कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है. ये बात सुनकर जस्टिस जाधव ने कहा कि इंजीनियर होकर ऐसा करते हो?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










