
'कानूनी कार्रवाई क्यों न हो...', 15 करोड़ वाले आरोप पर ACB का अरविंद केजरीवाल को नोटिस, पूछे 5 सवाल
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल के 15 करोड़ की रिश्वत वाले दावे पर एलजी वीके सक्सेना ने जांच के निर्देश दिए. इस आदेश के बाद एसीबी की टीम पूर्व सीएम के घर गई और एक नोटिस दिया है. एसीबी ने केजरीवाल से सबूत मांगे और पूछा कि आखिर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए?
दिल्ली विधानसभ चुनाव के नतीजे से एक दिन पहले राजधानी में सियासत गर्मा गई है. यहां अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया था. आरोप था कि विधायकों को '15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया और आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया था.' अब एलजी वीके सक्सेना ने इन आरोपों की जांच के आदेश दिए. बयान दर्ज करने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम केजरीवाल के घर गई और पांच पॉइंटर्स सवालों के साथ एक नोटिस दिया है.
1. अरविंद केजरीवाल ने 6 फरवरी को अपने एक्स पोस्ट में आप विधायकों को 15 करोड़ ऑफर दिए जाने और पार्टी छोड़ने के लिए दबाव बनाने का दावा किया था. एसीबी ने सबसे पहला सवाल यही पूछा है कि क्या वो पोस्ट अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए थे या नहीं?
2. एसीबी ने उन 16 विधायकों की जानकारी भी मांगी है, जिन्हें रिश्वत के ऑफर वाले फोन कॉल्स आए थे.
3. एसीबी ने अरविंद केजरीवाल से उस शख्स की जानकारी भी मांगी है, जिसने कथित रूप से आप विधायकों को रिश्वत ऑफर करने के लिए फोन कॉल्स किए थे.
यह भी पढ़ें: AAP बनाम BJP: 'ऑपरेशन लोटस' पर बवाल, केजरीवाल के आवास पर ACB की जांच, देखें खबरदार
4. एसीबी ने केजरीवाल से सबूत भी मांगे हैं और नोटिस में कहा, "आप और आपकी पार्टी के सदस्यों द्वारा विभिन्न मीडिया/सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाए गए रिश्वत की पेशकश के दावे/आरोपों का समर्थन करने के लिए सबूत पेश करें."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










