
कानपुर: सेंट्रल बैंक लॉकर्स से चोरी के मामले में बैंक मैनेजर समेत 4 लोग हिरासत में, एक फरार
AajTak
कानपुर के सेंट्रल बैंक के लॉकरों से चोरी हुए जेवरों के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें बैंक मैनेजर राम प्रसाद, गोदरेज कंपनी का वेंडर चंद्र प्रकाश, करण और राकेश शामिल हैं. जबकि लॉकर इंचार्ज शुभम अभी भी फरार है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर सेन्ट्रल बैंक के लॉकरों से लगातार गायब हो रहे जेवरों के मामले में बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस अभी इन आरोपियों से कोई जेवर बरामद नहीं कर पाई है. उधर लॉकर इंचार्ज अभी भी फरार है.
बता दें, कानपूर में सेन्ट्रल बैंक की कराची खाना ब्रांच से एक महीने में अब तक नौ लोगों के लॉकरों से करोड़ों के जेवर चोरी हो चुके हैं. जबकि अभी बैंक के आधे लॉकर चेक होना बाकी हैं. पुलिस ने शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान इस पूरे मामले में बैंक कर्मियों की भूमिका पाई गई.
पुलिस ने लॉकर खोलने वाले गोदरेज कंपनी के वेंडर चंद्र प्रकाश से पूछताछ की. वेंडर ने बताया कि बैंक मैनेजर राम प्रसाद और लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय ने उसे ब्रांच में बंद पड़े 29 लॉकर्स को खुलवाया और उनसे सभी जेवर उड़ा लिए. इसमें बैंक के दो कर्मी करण और राकेश भी शामिल थे. उन्होंने लॉकर खोलने आये चंद्र प्रकाश को तीन सौ ग्राम सोना दिया.
लॉकर इंचार्ज अभी फरार फिलहाल पुलिस ने इस मामले में बैंक मैनेजर राम प्रसाद, गोदरेज कंपनी के वेंडर चंद्र प्रकाश, करण और राकेश को हिरासत में लिया है. जबकि लॉकर इंचार्ज शुभम अभी भी फरार है. पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ करके अब जेवर बरामदगी में लगी है.
9 लोगों ने दी थी शिकायत डीएसपी कानपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि हमने नौ लोगों की शिकायत पर जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की थी. बैंक कर्मचारियों से पूछताछ के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है कि लॉकर से चोरी किए जेवर कहां रखे हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







