
कानपुर लैंबोर्गिनी केस के आरोपी शिवम मिश्रा की कोर्ट में पेशी, वकील ने दी जमानत अर्जी
ABP News
Kanpur Lamborghini Case: कानपुर लैंबोर्गिनी केस के आरोपी शिवम मिश्रा को छह बंगलिया रोड के पास से गिरफ्तार किया है. कानपुर ग्वालटोली थाने की पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है.
कानपुर के लैंबोर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कोर्ट में पेशी हुई है. पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई मौजूद सबूतों और जांच के आधार पर की गई है.
आरोपी शिवम मिश्रा को छह बंगलिया रोड के पास से गिरफ्तार किया है. कानपुर ग्वालटोली थाने की पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को कोर्ट लेकर जा रही है, शिवम मिश्रा करीब 90 घंटे से फरार था. आरोपी शिवम हादसे के बाद से कानपुर में ही था.
वहीं शिवम मिश्रा के वकील ने कोर्ट में जमानत अर्जी दी है. वकील ने कहा कि शिवम गाड़ी नहीं चला रहा था, पुलिस ने उसे गलत गिरफ्तार किया है. गाड़ी मोहन ही चला रहा था, शिवम अस्पताल में एडमिट था. पारस अस्पताल से पुलिस ने शिवम को वहां से गिरफ्तार किया है. हम कोर्ट के सामने अपनी दलील रखेंगे कि शिवम गाड़ी नहीं चला रहा था.
बात दें कि कानपुर में लैंबोर्गिनी कार लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क पर चलती रही और कई लोगों को चोटें आईं. यह मामला वीआईपी रोड के ग्वालटोली इलाके में 8-9 फरवरी 2026 को हुआ था. पुलिस के अनुसार लगभग 10 करोड़ की लैंबोर्गिनी तेज रफ्तार में चलती हुई वाहन और राहगीरों से टकराई, जिससे कम से कम छह लोग घायल हुए थे.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












