
कानपुर में 55 साल की महिला की हत्या... खेत में मिली लाश, बेटे ने पड़ोसी पर जताया शक
AajTak
यूुपी के कानपुर में एक 55 साल की महिला की हत्या कर दी गई. महिला की लाश खेत में मिली है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला के बेटे ने हत्या का शक पड़ोसी पर जताया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला की लाश खेत में मिली है. महिला के बेटे ने पड़ोसी पर हत्या करने का शक जताया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बिल्हौर इलाके में एक 55 वर्षीय महिला की लाश खेत में मिली. लाश महिला के मक्के के खेत में पड़ी थी. बताया जा रहा है कि महिला रोजाना अपने खेत की रखवाली करने के लिए जाती थी. महिला के पति की 10 साल पहले मौत हो चुकी है. महिला के तीन बच्चे हैं. सभी की शादी हो चुकी है.
महिला के छोटे बेटे ने पड़ोसी पर जताया हत्या का संदेह
महिला की लाश मिलने के बाद उसके छोटे बेटे ने अपनी मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी पर शक जताया है. पुलिस ने इस मामले में महिला के पड़ोसी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है. महिला की हत्या की वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.
मामले को लेकर क्या बोले एडीसीपी?
एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एक महिला की लाश खेत में पाई गई थी. महिला के बेटे ने हत्या का शक गांव के ही 3 लोगों पर जताया है. पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










