
कानपुर में फर्जी पासपोर्ट के साथ 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, निकला पाकिस्तान कनेक्शन, अमेरिकी डॉलर और कैश बरामद
AajTak
यूपी के कानपुर में पुलिस ने फर्जी कागजातों के आधार पर भारत में रह रहे बांग्लादेशी परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पाकिस्तान की भी यात्रा कर चुका है. केंद्रीय एजेंसियों को सूचना दे दी है. इन बांग्लादेशियों के पास सपा विधायक इरफान सोलंकी के नाम से लिखा लेटर मिला है, जिसमें कहा गया है कि ये लोग मूल रूप से कानपुर के मूलगंज के रहने वाले हैं. पुलिस लेटर की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने आज चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. इनमें आरोपी के साथ ही उसकी पत्नी और बेटा-बेटी शामिल हैं. ये सभी भारतीय बनकर कई साल से कानपुर में रह रहे थे. इनके पास से भारत और बांग्लादेश के दो-दो पासपोर्ट (Fake Passport) मिले हैं.
पुलिस का कहना है कि आरोपी पाकिस्तान की भी यात्रा कर चुका है. उसके पास से भारी मात्रा में कैश और अमेरिकी डॉलर मिले हैं. पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों को सूचना दे दी है.
पुलिस के अनुसार, डॉ. रिजवान नाम का व्यक्ति पिछले कई साल से कानपुर के आर्य नगर में स्थित एक अपार्टमेंट में रहता था. यह अपार्टमेंट 40 हजार रुपए महीने के किराए पर था. डॉ. रिजवान क्या काम करता था, उसका हाई प्रोफाइल खर्च कैसे चलता था, इस बारे में छानबीन की जा रही है.
डॉ. रिजवान के पास से पुलिस को बांग्लादेश और इंडिया के दो-दो पासपोर्ट मिले हैं. इसके अलावा 14 लाख रुपए कैश के साथ-साथ अमेरिकन डॉलर भी काफी मात्रा में मिले हैं. पुलिस का कहना है कि डॉ. रिजवान ने अपने पासपोर्ट पर पाकिस्तान की यात्रा भी की है.
बांग्लादेशियों के पास मिला सपा विधायक इरफान सोलंकी के नाम का लेटर
ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि इन बांग्लादेशियों के फर्जी सर्टीफिकेट बनाने के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी के नाम से जारी किया गया एक लेटर मिला है. इस लेटर में लिखा गया है कि ये कानपुर के मूलगंज के मूल निवासी हैं. सपा विधायक ने इनको मूलतः मूलगंज का रहने वाला बताया था, जबकि हकीकत में यह बांग्लादेश के रहने वाले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










