
कानपुर: घर से नाबालिग को जबरन ले जाने में रहे नाकाम, तो दबंगों ने काट दी नाक और कलाई
AajTak
कानपुर देहात से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी युवती की नाक काटकर फरार हो गए. पुलिस ने परिजनों को तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में दबंगों ने घुसकर नाबालिग को जबरन उठाने का कोशिश की. जब आरोपी अपनी कोशिश में नाकाम रहे तो धारदार हथियार से नाबालिग पर हमला कर नाक और कलाई काट डाला. पीड़िता की चीख सुनकर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़कर आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजन ने पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल लड़की की हालत स्थिर है.
जानकारी के मुताबिक, लड़की को शुक्रवार को होश आ गया. इस दैरान उसने बताया है कि गांव का दबंग गोलू यादव चार लड़कों के साथ आया था. उसने ही नाक काटी है. विक्टिम के पिता का कहना है कि वे लोग दबंग हैं. मेरी बेटी के साथ बहुत बुरा हुआ. हालांकि पिता ने पुलिस के एक्शन को ठीक बताया है. इस बीच पुलिस ने गोलू यादव को 24 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग इस बात से डरे-सहमे हैं कि कहीं उनके बच्ची-बेटियों के साथ कोई ऐसा घटना को अंजाम ना दे दे. पड़ोस की महिला ने बताया कि युवती घर के अंदर लेटी थी. लड़का आया और उसको घर से खींचकर ले गया. क्यों ले गया, जानकारी नहीं है. उसको कुछ मार दिया. वो गिर गई. सरकार से कहना चाहते हैं ध्यान दे और रक्षा करे. यह घटना अभी एक के साथ हुआ है. आगे सबके साथ हो सकता है.
इस मामले में अकबरपुर सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि रूरा थाना क्षेत्र में विवाद हुआ था. परिजनों की मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







