
कानपुर के बाद महाराष्ट्र में 'मौत की ट्रॉली' ने सबको झकझोरा, महिलाओं की लाशें देख सिहर उठी बस्ती
AajTak
हाल ही में यूपी के कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था. बावजूद इसके लोग हादसों से सीख लेने को तैयार नहीं हैं. अब कुछ उसी तरह की घटना महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई है. जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए हादसे ने सबको रुला दिया.
महाराष्ट्र में पुणे जिले के दौंड तालुका में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है. जबकि 5-6 महिलाएं घायल हुई हैं. जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि तालुका के रावनगांव में टमाटर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालते समय ये हादसा हुआ है.
गौरतलब है कि रावनगांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे खेत से टमाटर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाला जा रहा था. इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खडकवासला नहर की बत्तीसवीं खाई में पलट गया. इसी ट्रॉली में महिला मजदूर भी थीं, जोकि दिनभर खेतों में काम करने के बाद अपने घर के लिए जा रही थीं.
दिहाड़ी मजदूर थीं महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने और उसके नीचे महिलाओं के दबे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया. करीब एक घंटे बाद लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से महिलाओं को बाहर निकाला. आनन-फानन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तीन महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी कर रही थीं.
बस्ती में पसरा मातम इस हादसे में जान गंवाने वाली महिलाएं एक ही बस्ती की थीं. जोकि दिहाड़ी मजदूर थीं. उन्हें नहीं पता था कि जिस ट्रॉली में बैठकर वो घर के लिए जा रही हैं वो उन्हें मौत के मुंह में पहुंचा देगी. महिलाओं की मौत से बस्ती में मातम पसरा हुआ है. शोकाकुल परिवारों की हालत देख लोग सिहर उठे. गौरतलब है कि हाल ही में यूपी के कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था. बावजूद इसके लोग हादसों से सीख लेने को तैयार नहीं हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








