
कानपुर के कारोबारी के घर मिली अकूत दौलत, कैश ले जाने के लिए मंगाना पड़ा बड़ा कंटेनर
AajTak
कानपुर व्यापारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से अधिक नकद बरामद कर ली गई है. अब इतनी बड़ी धनराशि को सुरक्षित ले जाने के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने करेंसी नोट लादने वाले कंटेनर का इंतजाम कर लिया है.
कानपुर व्यापारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से अधिक नकद बरामद कर ली गई है. अब इतनी बड़ी धनराशि को सुरक्षित ले जाने के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने करेंसी नोट लादने वाले कंटेनर का इंतजाम कर लिया है. अब उस कंटेनर में ही सारा कैश ले जाने की तैयारी है. पीयूष जैन एक इत्र व्यापारी हैं और कानपुर में उनका काफी नाम माना जाता है. वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी करीबी बताए गए हैं. उन्हीं की तरफ से समाजवादी इत्र भी लॉन्च किया गया था. अब इनकम टैक्स के छापे के दौरान पीयूष जैन के कारोबार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बताया गया है कि इनके कन्नौज, कानपुर के साथ मुंबई में भी ऑफिस हैं. इनकम टैक्स को इनकी लगभग चालीस से ज्यादा ऐसी कम्पनियां मिली है, जिनके माध्यम से पीयूष जैन अपना इत्र कारोबार चला रहे थे.
आयकर विभाग की माने तो पीयूष जैन ने बड़े स्तर पर कर चोरी की है. इसी वजह से उनके कई ऑफिस, स्टोर और कोल्ड स्टोरेज पर अधिकारियों ने रेड मारी है. उनके घर से भी अलमारियों में भारी कैश बरामद हुआ है. उनके बेटे प्रत्यूष जैन से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










