
'काढ़ा पिया तूने' जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास आया मां हीरा बा का फोन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर दिग्गज नेता दुख व्यक्त कर रहे हैं. इसी दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजतक से बातचीत के दौरान हीरा बा से जुड़ी कई यादों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कोरोना के दौर में हीरा बा पीएम मोदी से फोन कर पूछती थीं कि उन्होंने काढ़ा पिया की नहीं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार तड़के 3.30 बजे निधन हो गया. उनकी उम्र 100 साल थी. पीएम मोदी की मां के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया और कई पुरानी यादें ताजा कीं.
रविशंकर प्रसाद ने आजतक से बात करते हुए कहा, 'पीएम मोदी का अपनी मां हीरा बा से विशेष लगाव था. वो हमेशा पीएम के लिए प्रेरणा रहीं. प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान एक बार बताया था कि कोरोनाकाल में हीरा बा उनसे फोन करके पूछती थीं कि क्या उन्होंने काढ़ा पिया. हीरा बा पीएम मोदी को हफ्ते में 2 बार फोन करके ये बात जरूर पूछती थीं.' रविशंकर ने कहा कि इस वाकये से पता चलता है कि मां हमेशा मां ही होती है, चाहे बेटा प्रधानमंत्री क्यों न बन जाए.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'मोदीजी की मां का 100 साल का जीवन, समर्पण, गरीबी और संघर्ष का जीवन है. जब मोदीजी 2014 में प्रधानमंत्री बन रहे थे, तब हमें लगा कि हीरा बा राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में जरूर आएंगी, लेकिन इतने बड़े आयोजन में भी वो नहीं आईं. उनकी इस सादगी की दाद देनी पड़ेगी.'
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि दुख की इस घड़ी में भी पीएम मोदी का संकल्प कम नहीं हुआ है. इस बात का अंदाजा उस फैसले से लिया जा सकता है, जिसमें मां के निधन के बाद भी पीएम ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया है. उन्होंने कहा, 'मैं और मेरी पत्नी बैठकर आपस में यह बात ही कर रहे थे कि प्रधानमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं करेंगे और आखिरकार ऐसा ही हुआ. मुझे प्रधानमंत्री मोदी की इस इच्छाशक्ति पर गर्व है. उन्होंने एक तरफ बेटे का फर्ज निभाया तो वहीं दूसरी तरफ देश के प्रति जिम्मेदारी भी निभाई.
अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थीं
पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया था. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया था. गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है. लेकिन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे उनका निधन हो गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










